Arun Jetly Passes Away

OmExpress News / नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। शनिवार को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर अरुण जेटली ने अंतिम सांस ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में लाया गया था, जहां उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। शुक्रवार को अरुण जेटली की हालत और बिगड़ गई थी। Arun Jetly Passes Away

डेढ़ साल से थी तबीयत खराब

अरुण जेटली का पिछले साल एम्स में किडनी का प्रतिरोपण हुआ था। उस समय रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी। पीयूष गोयल ने ही तब बजट पेश किया था। जेटली की तबीयत करीब डेढ़ साल से खराब थी। खराब सेहत के कारण ही उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कैबिनेट में शामिल ना करने की अपील की थी। Arun Jetly Passes Away

9 अगस्त से भर्ती अरुण जेटली का हाल जानने के लिए सिर्फ सत्ता पक्ष के नेता ही नहीं बल्कि विपक्षी दल के तमाम नेता भी एम्स पहुंचे थे। पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। जेटली के निधन पर राजनीतिक दलों के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

thar star enterprises new

राज्यसभा सांसद थे अरुण जेटली

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वो बीते एक-डेढ़ साल से लगातार बीमार चल रहे थे। 9 अगस्त को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मोदी मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे जेटली ने इस बार अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था। Arun Jetly Passes Away

इससे पहले वो वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे थे। जेटली की पहचान राजनीति के साथ-साथ एक बड़े वकील की भी रही। वो सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता रहे। उनके परिवार में पत्नी संगीता जेटली और दो बच्चे- रोहन और सोनाली हैं।