गणगौरमयी हुआ शहर बीकाणा, घर-घर हुई पूजा
गणगौरमयी हुआ शहर बीकाणा, घर-घर हुई पूजा
गणगौरमयी हुआ शहर बीकाणा, घर-घर हुई पूजा

बीकानेर। सजे-धजे ऊंट घोड़े, नृत्य करती महिलाएं और इन सबके बीच पारंपरिक गीतों की गूंज ये नजारा था  जूनागढ़ की जनानी ड्योढ़ी से निकली शाही गणगौर की सवारी का। बैंड की धुन के साथ निकली गणगौर की सवारी चौतीना कुआं क्षेत्र के गणगौर पार्क पहुंची। यहां गणगौर को पानी पिलाने की रस्म निभाई गई। 

शहर मे होलिका दहन के दूसरे दिन से चल रहे गणगौर पूजन महोत्सव के अर्न्तगत ढढों के चौक के दशकों पुरानी परम्परानुसार चांदमल ढढा की गणगौर का दो दिवसीय वार्षिक मेला भरा। वार्षिक मेले के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं एवं युवतियों ने गणगौर का दर्शन पूजन कर मनवांछित फल की कामना की। मेले के दौरान पंहुचे श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाऐं की गई। महिलाओं ने चांदमल ढढा की गणगौर का खोळा भरकर मनौतियों मांगी।

पुत्र प्राप्ति के लिए नृत्य
दशकों पुरानी परम्परा एवं मान्यता के अनसार चांदमल ढढा की गणगौर के समक्ष विवाहित महिलाओं ने पुत्र प्राप्ति की मनोकामना को लेकर नृत्य किया व मनौती मांगी। ढोल व झालर की झंकार के साथ एक के बाद एक दर्जनों महिलाओं ने गणगौर समक्ष नृत्य किया। चांदमल ढढा परिवार के सदस्य रविन्द्र कुमार ढढा के अनुसार महिलाओं में मां गवरजा के प्रति अटृट श्रद्धा एवं भक्ति भावना हैं कि गणगौर के समक्ष नृत्य कर पुत्र प्राप्ति का वर मांगने पर मां गवरजा उनकी गोद भर देती है। इसी श्रद्धा व आस्था को लेकर महिलाऐं मां गवरजा के समक्ष भाव विभोर होकर नृत्य करती है। महिलाओं मे नृत्य करेन की होड सी बनी रहती है।

145 वर्ष पुराना ऐतिहासिक मेला
ढढों के चौक मे प्रतिवर्ष आयोजित हने वाला चांदमल ढढा की गणगौर का मेला 145 वर्ष पुराना है। रविन्द्र कुमार ढढा के अनुसार मेले के प्रति लोगो मे प्रगाढ आस्था व भक्ति भावना है। शहर से गांवों तक के लोग मां गवरजा एवं भाया के दर्शन हेतु ढढों के चौक मे पंहुचते है। चांदमल ढढा परिवार के सदस्य भी देश के विभिन्न स्थानों व विदेशों से मेले के दौरान बीकानेर पंहुचते है व मां गवरजा की पूजा अर्चना कर मनवांछित फल की कामना करते है।

सुंदरता, आभुषण व गीतों के लिए प्रसिद्ध
बीकानेर के गणगौर पूजन महोत्सव मे चांदमल ढढा की गणगौर का विशेष स्थान एवं महत्व है। रियासत काल से अब तक चांदमल ढढा की गणगौर अपने अद्वितीय सुंदरता, कलात्मक आभूषणों एवं गणगौर गीतों मे विशेष स्थान रखती है। बीकानेर मे गणगौर गीतों का गायन कही पर भी चांदमल ढढा की गणगौर के रूप श्रृंगार तथा राजसी ठाठ-बाट का बखान नूंवी हवेली, पौटे गवरजा, खस खस पंखा गीत के माध्यम से होता है। रविन्द्र कुमार ढढा के अनुसार आमजन का विशेष लगाव, श्रद्धा भक्ति मां गवरजा के प्रति है। इसी कारण जन जन के मन व हर कंठ मे चांदमल ढढा की गणगौर समायी हुई है। 

नवयुवा जागृति सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

DSC_1242नवयुवा जागृति सेवा समिति, नत्थूसर बास, बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणगौर उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समिति के मनीष साँखला ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नारायण चौपड़ा, विशिष्ट अतिथि किशन लाल साँखला, अध्यक्ष बार एसोसिएशन, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय जी आचार्य थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता उप महापौर अशोक आचार्य ने की। समिति अध्यक्ष चाँदरतन साँखला ने आए सभी अतिथियों का साफा पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। समिति द्वारा मदनगोपाल मेघवाल, एस.पी. पुलिस मुख्यालय जयपुर तथा शक्तिसिंह कच्छावा, बाल विकास अधिकारी, नागौर का सम्मान महापौर नारायण चौपड़ा द्वारा किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक बालिकाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। समिति द्वारा गणगौर श्रृंगार प्रतियोगिता में नत्थूसर बास, जवाहर नगर, मुरलीधर व्यास नगर, भाट्टों का बास एवं आसपास के सभी मौहल्लों से गणगौर व ईशर एवं भाया सजधज कर पहुंचें इन सभी में से श्रेष्ठ प्रथम, द्वितीय व तृतीय गणगौर का चयन किया गया जिसमें किशन जी तंवर की प्रथम, जगदीश जी साँखला की द्वितीय तथा भुवनेश्वर साँखला की तृतीय स्थान पर रही, जिनको महापौर नारायण चौपड़ा द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात् सभी बालिकाओं को पुरूस्कार वितरित किया गया। गणगौर खोल भराई रस्म मेघराज साँखला पुत्र स्व. माणकचंद साँखला द्वारा की गई।