11oct 2017 dindayl.jpg1
ओम एक्सप्रेस न्यूज.बीकानेर। प. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच बीकानेर देहात जिला कार्यसमिति की बैठक रानीबाजार स्थित होटल राजमहल में देहात जिलाध्यक्ष काशी राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि मंच के प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेश गोयल, प्रदेश मंत्री अरविंद ऊभा तथा प्रदेश सह सम्पर्क प्रमुख के के शर्मा थे। बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि एकात्म मानववाद में ही भारत का विकास समाहित है। देशहित की मूल भावना और आर्थिक दृष्टिकोण की अवधारणा को समाज के सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने से राष्ट्र का चहुमुखी विकास संभव है।

प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेश गोयल ने संयुक्त रूप से कार्यसमिति में केन्द्र राज्य सरकार से दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली धानकया ग्राम का नाम दीनदयालपुरम रखने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पं. दीनदयाल उपाध्याय को मरनोपरांत भारत रत्न दिये जाने तथा राज्य सरकार से राजस्थान प्रदेश को उपयोग एवं उत्पादन से पॉलिथीन मुक्त करने के तीन प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किये गये। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नरेश गोयल ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को गांव गांव ढ़ाणी ढ़ाणी तक पहुंचाने के लिए जुट जायें।

कार्यसमिति बैठक को प्रदेश सह सम्पर्क प्रमुख के के शर्मा, प्रदेश मंत्री अरविंद ऊभा, देहात जिलाध्यक्ष काशी शर्मा, देहात युवा जिलाध्यक्ष भगवानदेव सारस्वत, देहात महिला जिलाध्यक्ष शोभा सारस्वत, महिला शहर जिलाध्यक्ष मोनिका गौड़, युवा शहर जिलाध्यक्ष तनुज सारस्वत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प देहात जिला संयोजक सूनील शर्मा तथा महेन्द्र कुमार बरडिय़ा ने भी संबोधित किया। कार्यसमिति में सूरजमाल सिंह नीमराना, विनोद सियाग, प्रदीप उपाध्याय, भिराजराम जाखड़, आदित्य चांडक, धर्म पुनिया, विक्रम चौहान, महेश लेघा, मुकेश सारस्वत, विनिता तेलंग, वर्षा सांचीहर, दातेन्द्र सैनी, दिनेश सारस्वत, अनिल भारद्वाज, नरेश बिश्नोई, पवन औझा तथा कालु सिंह भुट्टा सहित खाजुवाला मंडल, श्रीकोलायत, नोखा, श्रीडुंगरगढ़, नापासर, देशनोक, बज्जु, लूनकरनसर, कालु तथा छत्तरगढ सहित देहात के सभी मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। जिला कार्यसमिति बैठक में पधारें सभी आगुन्तकों का आभार मंच की देहात महिला जिलाध्यक्ष शोभा सारस्वत ने ज्ञापित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में जयपुर से पधारे मंच के प्रदेशाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी का साफा, शॉल, मोमेंटो तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।