16oct _rajnath-singh-jodhpur
ओम एक्सप्रेस न्यज. जोधपुर।  केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह सोमवार को कुछ घंटों के लिए जोधपुर आए। जोधपुर पहुंचने पर उनका भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने यहां आसूचना ब्यरो (आईबी) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह सोमवार दोपहर विशेष विमान से जोधपुर आए। जोधपुर पहुंचने पर हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महापौर घनश्याम ओझा, संभागीय आयुक्त रतनलाल लाहोटी, पुलिस आयुक्त अशोक कुमार राठौड़, जिला कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर, भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी, जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने गृहमंत्री राजनाथसिंह का स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह जोधपुर पहुंचने के बाद भदवासिया रोड पहुंचे जहां उन्होंने एक सादे समारोह में आईबी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। साथ ही आईबी के अधिकारियों से कुछ मुद्दों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर बाद वे वापस वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।