19jan2018om dharna

ओमएक्सप्रेस न्यूज बीकानेर। आज शहर कांग्रेस कमेटी बीकानेर के बैनर तले कर्मचारी मैदान में गौसंरक्षण और बीकानेर की जन समस्याओं के लिए चल रहे धरने के तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने को अलग-अलग वार्डो वासियों, सामाजिक संस्थाओं एंव विभिन्न समाजों द्वारा उपस्थिति दर्ज करवाते हुए समर्थन भी दिया गया। धरने की अगुवाई कर रहे गोपाल गहलोत ने प्रदेश सरकार एंव जिला प्रशासन पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि अब आम जन प्रदेश सरकार के रावण रूपी चहरे को पहचान चुकी है इस सरकार के राज में सभी वर्ग दुखी है। जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के दबाव में आम जन का कोई कार्य नहीं कर रहा है। प्रशासन के सामने खुले आम पॉलीथीन बाजार में धडल्ले से बिक रहा है। इसी पॉलीथीन के कारण समस्त नाले-नालियां अवरूद हो चुके है। साथ-साथ इसी पॉलीथीन को खाकर गौवंश बेमौत मर रहा है। प्रदेश सरकार एंव जिला प्रशासन ने विपक्ष एंव इस धरने को हल्के में ले रखा है।

TNweb

आगामी दिनों में यह आन्दोलन एक रूख अपनाऐगा। गौमाता एंव निजी डेयरी संचालकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही निति की मैं कडे शब्दों में आलोचना करता हुं। इसके साथ-साथ नगर विकास न्यास बीकानेर द्वारा एनओसी आदि के कारण आम जन काफी समय से पीडित है। हजारों रूपये लगा कर भी आम जन अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि आगामी रविवार 21 जनवरी तक हमारी वाजिब मांगों को न माना गया तो 22 जनवरी सोमवार को बीकानेर शहर के सैंकडों बेसहारा गौवंश को जिला कलेक्टर परिसर में लाकर रखा जाएगा एंव कलेक्टर परिसर में ही बेसहारा गौवंश को चारा-पानी दिया जायेगा। इसके अलावा जल्द ही गौपालन नगर की घोषणा नहीं हुई तो आगामी दिनों में शहर की निजी डेयरी संचालकों की पालतु गायों को भी धरना स्थल पर लाया जायेगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने नगर विकास न्यास को आडे हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदेव आम जन की भावनाओं का आदर किया है एंव शहरवासियों की प्रमुख समस्याओं के निवारण के लिए आवाज बुलंद करती रही है। प्रदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश वासियों द्वारा मिले अपार जनादेश का अपमान किया है।

ACEnew

इस सरकार को लोकतंत्र में नहीं अपितु राजतंत्र में विस्वास हैं। जिला प्रशासन ने सदेव इस राज में सत्ताधारियों के दबाव में काम किया है। नगर निगम एवं नगर विकास न्यास बीकानेर में भष्टाचार चरम सीमा पर है। नगर विकास न्यास द्वारा सन् 2013 में कब्जा भुमि के आधार पर प्रशासन द्वारा जारी किए गए पट्टो की एनओसी, निर्माण एनओसी, ऋण एनओसी आदि आज तक नहीं दी गई है। जो कि घोर निन्दनिय है। न्यास अधिकारी आम जन को झूठा दिलासा देकर भ्रमित कर रहे हैं। जबकि न्यास एक स्वयसेंवी संस्था है। जिसमें सारे अधिकार न्यास सचिव के अधीन हैं। पूर्व युआईटी चैयरमैन हाजी मकसूद अहमद एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदेव सत्याग्रह किया है। जिला प्रशासन हमारी वाजिब मांगों को न मान कर हमें उग्र करने पर उतारू है। गौसंरक्षण का यह मुद्दा सिर्फ एक राजनैतिक पार्टी का न होकर हर आम-आवाम का है। यूथ कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज भाटी ने बताया कि आज धरने के तीसरे दिन धरने पर सैंकडों की संख्या में कांग्रेस जन एंव गौ प्रेमियों ने सिरकत की। सर्व प्रथम अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के मौलाना कारी नवाज अली बलोच एंव नवाज पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ने धरने को समर्थन करते हुए, कुराने पाक की तिलावत की एंव गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। इनके साथ बडी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने समर्थन करते हुए अपने विचार रखे। साथ-साथ पंडित भरत कौशिक ने भगवत गीता के श्लोकों का उच्चारण किया एंव गौमाता के हित में दिये जा रहे धरने की सराहना की। इसके अलावा वार्ड संख्या 46 इन्द्रा कॉलोनी के नागरीक गण, पार्षद यशपाल सिंह पडिहार की अगुवाही में डीजे,ढोल नगाडों के साथ धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे। इसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता एंव गौ प्रेमी गोपाल गहलोत एंव अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नैतृत्व में सैंकडों कार्यकर्ताओं ने नगर विकास न्यास का घेराव किया। घेराव के साथ-साथ न्यास तहसीलदार को एक मांग पत्र सोंपते हुए जल्द से जल्द सभी मांगों के निवारण करने की आवाज उठाई।
इन्होने भी किया सम्बोधित:- पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, अम्बाराम इणखिया, अमजद अब्बासी, पार्षद यशपाल सिंह, बाबूसिंह राजपुरोहित, इंटक नेता महेन्द्र देवडा, राजेन्द्र सिंह बापेऊ, कर्मचारी नेता सत्यनारायण पंवार, विजयसिंह राजपुरोहित, आनन्दसिंह सोढा, शान्तिलाल सेठिया, टींकू भाटी, इकबाल नागौरी, सरला गोयल, पार्षद नंदलाल जावा, धमेन्द्र नायक, हाजी खान, नेता प्रतिपक्ष जावेद पडिहार, नन्दू गहलोत, पूर्व सरपंच हेमन्त यादव, लखुराम गहलोत, गुलाम मुस्तफा, जय किशन गहलोत, पांचीलाल गहलोत, सुनील गैधर, महबूब रगंरेज, बलराम नायक, डीसी गहलोत, सत्तू खां, हरिकिशन सोलंकी, हेतराम बिष्नाई, जितेन्द्र नायक एडवोकेट, मैक्स नायक, पाबुराम नायक, डॉ पी के सरीन, मनोज चौधरी, सरीफ समेजा, गोपीराम बिष्नोई, इमरान लोदी, गजेन्द्र सिंह सांखला, श्रीलाल व्यास, भागीरथ मेघवाल, महेन्द्र सिंह बडगुर्जर, पार्षद नंदू गहलोत, पार्षद फ ारूक भाटी, पार्षद साबूदीन भुट्टा, पार्षद हजारी देवडा, पार्षद मनोज नायक, भारतीय गौ क्रांति मंच के विनोद कुमार शर्मा, खेमचंद तेजी, हुकमचंद जावा, सेवादल के लालचंद गहलोत, ओम प्रकाश लोहिया, अकरम सम्मा, दुलीचंद गहलोत, कैलाश गहलोत, कुलदीप तंवर, ओमप्रकाश भाटी, राहुल जादूसंगत, चित्रेश गहलोत, जयदीपसिंह वाल्मीकि, किशनाराम नायक,, सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह भाटी, पूर्व सरपंच सलीम कल्लर, दिलीप बांठिया, हाफि ज अलीमुदीन, मुनीर कुरैशी, भैरूसिंह मान्याणा, हरीशंकर वाल्मीकि, पूर्व पार्षद नंदराम गोदारा, अत्ता हुसैन कादरी, भागीरथ तेतरवाल, दिलीप सारण, शिव गहलोत, सुशील थिराणी, मुमताज शेख एवं प्रवक्ता नितिन वत्सस आदि। इनके अलावा शब्बीर अहमद, एडवोकेट जीतू सेवग, एडवोकेट कमल सांखला, एडवोकेट मोहम्मद असलम, एजाज पठान, सुखदेव जावा, अनिल मेहरा, ललित तेजस्वी, मनोज किराडू, विजय पंडित, नारायण जैन, सिताराम कच्छावा, कालूराम भाटी, रविकांत पंडित, धनसुख जावा, संदीप सिंह शेखावत, जीतू तंवर, हुसैन खिलजी, अमान अहमद, भरतसिंह, राज भटनागर, अकबर अली, तोलाराम सियाग, लाल जी रंगा, श्री वल्लभ बिस्सा, धनसुख आचार्य, गोवर्धन मीणा, भीखाराम कडेला, जावेद मांगलिया, विकास तंवर, नूरमोहम्मद नागौरी, सुमेरसिंह चौहान, हुसैन कुरैशी, आबिद खिलजी, विशाल सिंह सोलंकी, विनोद चौधरी, छेलूसिंह राजपुरोहित, भरतसिंह राजपुरोहित, लालसिंह राजपुरोहित, हनुमान सिंह राजपुरोहित, सुभाश वाल्मीकि, इरफान कल्लर, सुनील सारस्वत, धूडाराम नायक, सुनील सांखला, अशोक गहलोत, कैलाश कच्छावा, सीताराम नायक, अब्दुल रहमान लोदरा, इंटक नेता हेमन्त किराडू, नीरज शर्मा, मनोज बिश्नोई, प्रेम पंवार, सुनील कष्यप, देवेन्द्र मेहरा, धनराज जावा, भीम सांखला, विष्णु पांडे, इब्राहीम खान, शिक्षक नेता रामचंद्र स्वामी, मईनुदीन कोहरी, कर्मचारी नेता वाईके योगी, कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, अजय भटनागर, मनफुल मांगलिया, टीटू बतरा, साजन जावा, जाकिर पठान, प्रकाश नायक, मुमताज बानो, मो.गुर्जर, सत्यनारायण गहलोत, सुन्दर सोलंकी, आशा स्वामी, अवी चारण, हरिकिशन मेघवाल,अरविन्द चौधरी, अकबर जोईया, सिकंदर अली, प्रेम नायक, सैयद नौशाद, एनुल अहमद, संजय भाटी आदि उपस्थित रहे।