19jan2018om ranga
ओम एक्सप्रेस बीकानेर। चार्टेड एकाउंटेट सुश्री प्रिंयका रंगा के पुष्करणा स्टेडियम के पास नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन आज भूतपूर्व जिला प्रजनन एवं शिशु रोग अधिकारी डॉक्टर गोपाल आचार्य एवं उरमूल डेयरी के पूर्व अधिकारी मूलचंद रंगा ने फीताकाट कर किया। इस अवसर पर डॉक्टर गोपाल आचार्य ने कहा कि प्रियंका रंगा की यह उपलब्धि बालिका शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्व और अनुकरणीय है। डॉक्टर आचार्य ने कहा कि अब समय है कि महिलाएं भी हर वर्ग में अपना परचम लहराए और अपना अलग मुकाम हासिल करें। इस अवसर पर बोलते हुए उरमूल डेयरी के रिटायर्ड मार्केटिंग मैनेजर मूलचंद रंगा ने कहा कि बीकानेर में प्रियंका रंगा का चार्टेउ एकाउंटेंट बनना गौरव की बात है और यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है।

TNweb

रंगा ने कहा कि अब प्रियंका के लिए वास्तविक संघर्ष होगा जहां उसे एक बार फिर से अपने आप को साबित करके दिखाना है और सबसे आगे निकल कर स्त्री शिक्षा के महत्व को स्थापित करना है। इस अवसर पर प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए प्रोफेसर सुंदरलाल रंगा ने कहा कि कॉमर्स के विद्यार्थी के लिए सीए बनना एक सपना होता है जिसको प्रियंका रंगा ने साकार किया है। प्रोफेसर रंगा ने प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस पढाई को किताबों में पढा है उसको अब कार्यक्षेत्र में लाना होगा।

26166368_192760871306475_7470009682964677190_n

चार्टेड एकाउंटेेंट प्रियंका रंगा ने कहा वे इस प्रोफेशन के माध्यम से समाज सेवा करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेगी। प्रियंका रंगा ने कर सरलीकरण के बारे में आमजन को अवगत करवाना व कर के भय से समाज को मुक्त करना बहुत जरूरी है ताकि प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के प्रति अपने कर दायित्व का निर्वहन बेझिझक कर सके। इस अवसर पर उद्योगपति राजेश आचार्य, खनन व्यवसायी चन्द्रशेखर हर्ष, कैलाश हर्ष, व्यवसायी महेश जोशी, राजकुमार व्यास, फुटबॉलर संतोष रंगा, श्रीराम फ ाईनेंस के मैनेजर किशोर व्यास, विनोद व्यास, विष्णु कुमार रंगा, गणेश रंगा व बटुक नारायण रंगा सहित कईं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।