बीकानेर। बीकानेर की सांस्कृतिक संस्था लोकायन द्वारा बीकानेर के हेरिटेज सरंक्षण की दिशा में किये जा रहे निरंतर प्रयासों की श्रृंखला में इस बार 8 जुलाई को हेरिटेज वाटर वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस बार हेरिटेज वॉक के दौरान बीकानेर के सबसे प्राचीन तालाब ‘संसोलाव तालाब’ के इतिहास और उसके पुरातात्विक महत्व को दिखाया जाएगा। लोकायन ने इससे पहले बीकानेर की हवेलियों, ऐतिहासिक बाजारों की वॉक के अलावा बीकानेर के देशी खान-पान को केन्द्र में रखकर बीकानेर फूड वॉक का भी आयोजन किया है।


हेरिटेज वॉक के संयोजक गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी कि 8 जुलाई को शाम 6 बजे आयोजित होने वाली इस वाटर वॉक का नेतृत्व डॉ. ब्रजरतन जोशी करेगें। डॉ. जोशी ने बीकानेर के ऐतिहासिक जल सरंक्षण की ईकाईयों जैसे तालाब और कुंओं पर गहन शोध कार्य किया है तथा उनकी लिखी पुस्तक ‘जल और समाजÓ देष विदेष में काफी चर्चित रही है।
हेरिटेज वाटर वॉक का मुख्य उद्देश्य शहर के युवाओं को प्राचीन समय में स्थानीय लोगों द्वारा जल सरंक्षण के तरीकों के बारे में जानकारी देना एवं उनसे जुड़ी तकनीकों से परिचय करवाना है। लोकायन बीकानेर हेरिटेज वॉक के माध्यम से निरंतर बीकानेर की जनता को इस शहर की विरासत के प्रति निरन्तर जागरूक करने का कार्य कर रही है।