बीकानेर। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का होली स्नेह मिलन समारोह मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम थे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, जिला रसद अधिकारी यशवंत भाकर, साक्षरता के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक राजेन्द्र जोशी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा, रमेश तनेजा, मनोज व्यास, लीलाधर बोहरा, महावीर स्वामी, मनीष जोशी, जगदीश किराडू सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

इनसे आपसी प्रेम एवं सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने बीकानेर की होली परम्परा की सराहना की तथा कहा कि यहां का आपसी पे्रम तथा अपनापन अनुकरणीय है। इस दौरान अशोक बोहरा, सुमित राजपुरोहित, पंकज बिस्सा, ठाकुरदास स्वामी, अनुराग जोशी और नितेश व्यास ने विभिन्न लोकगीतों के साथ मनमोहन लोकनृत्य प्रस्तुत किए। जिला कलक्टर ने भी चंग पर थाप लगाई और लोकगीतों का जमकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

शांति विहार सोसायटी में फागोत्सव में धमाल व नृत्यों की धूम

बीकानेर। पवनपुरी स्थित शांति विहार सोसायटी में रविवार की रात को आयोजित फागोत्सव में धार्मिक व परम्परिक धमाल व नृत्यों की धूम रही। सोसायटी में रहने वाले नर-नारियों के साथ लाल रंग के गुलाब के पुष्प से होली खेली तथा लाल वस्त्रों में नृत्य किया। मुख्य अतिथि आयकर उपायुक्त संजीव शर्मा, विशिष्ट अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.दीप्ति बहल व डॉ. अम्बिका प्रसाद बहल ने कहा कि बीकानेर की होली अपने आप में देश में अनूठी है।

रंग, उमंग व अल्हड़ मस्ती के होली के पर्व को शालीनता, सज्जनता व सह्दयता से मनाएं। सोसायटी के अध्यक्ष दिनेश पाठक, सचिव डॉ. निशा चैधरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.जी. चैधरी, अलका डॉली पाठक, श्रवण महात्मा, श्वेता गुप्ता, श्वेता शर्मा, मनीष राठी, अमित गुप्ता, विजेन्द्र शर्मा आदि सोसायटी के सदस्यों ने ठाकुर दास स्वामी की चंग पार्टी के साथ धार्मिक व राजस्थानी धमालों, बांसुरी तथा अलगोजे के धुनों के साथ नृत्य किया गया।

होली पर ट्रोमा सेंटर में चौबीस घंटे सेवाएं देगी मारवाड़ जन सेवा समिति

बीकानेर। होली के अवसर पर मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा 20 और 21 मार्च को ट्रोमा सेंटर में तीन पारियों में सेवाएं दी जाएंगी। समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि संस्था द्वारा दीपावली एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों की तर्ज पर इस बार होली पर भी दो दिनों तक सेवाएं देने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान ं हरि किसन सिंह राजपुरोहित, गोपाल नागपाल, भीयांराम साहू, विजय पंडित, विक्की सैनी, संगीता शेखावत, विद्या जोशी, आशा वर्मा, राजनारायण मोदी आदि अपनी सेवाएं देंगे।