बाड़मेर। अंतर्राष्ट्रीय संत निरंकारी समागम हरियाणा के जीटी रोड़ गन्नौर तथा समालखा के मध्य 600 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में बड़े धूमधाम से आयोजित हो रहा है। निरंकारी मण्डल ब्रांच बाड़मेर के मीडिया सहायक हितेश तंवर ने बताया कि, अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेवसिंह महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है। इस समागम में कई राज्यों के सेवादारों ने पानीपत के जीटी रोड़ समालखा स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है। समागम में बाड़मेर के 100 से अधिक सेवादल बड़े उत्साह के साथ सेवा कार्य कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में इस वर्ष बाड़मेर के पुरूष सेवादल वाच एण्ड वार्ड तथा महिला सेवादल लंगर को लेकर रोटियां बनाने पर अपनी सेवाए दे रहे हैं। समागम स्थल पर जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर पुलिस की बजाय सेवादार अधिक नजर आ रहे हैं। इस समागम में हजारों सेवादार समागम की विभिन्न तरह की सेवाओं में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। तीन दिवसीय समागम में 50000 भाई-बहन समागम सुरक्षा के मध्यनजर में अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। समागम में आने वाले अलग-अलग जगहों से लोगो के ठहरने के अलग-अलग पंडाल लगाए गए हैं। इन सभी श्रद्धालुओं के लिए खाने की व्यवस्था भी यहां पर की गई है तथा गाडिय़ों की अलग-अलग पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। निरंकारी मिशन का यह 71वां समागम है जो हरियाणा में आयोजित हो रहा है। वही दूसरी ओर समागम में विदेशी श्रद्धालुओं का ठहराव दिल्ली में किया गया है तथा उनके आने-जाने के लिए 100 बसे लगाई गई है। तीन दिवसीय निरंकारी संत समागम का समापन्न आज होगा। जहाँ मानवता के इस महाकुंभ में सेवा का कार्य हेतु देश विदेश के विभिन्न शहरों से निरंकारी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ है।(PB)