OmExpress News / उदयपुर। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच गई हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में होगी, लेकिन शादी के पहले मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम उदयपुर में किया जा रहा है। इसके लिए शनिवार सुबह से ही सितारों ने उदयपुर पहुंचना शुरू कर दिया। Isha Ambani Marriage

ये सेलिब्रिटीज होंगे शामिल

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन दोपहर उदयपुर पहुंचीं। उनके अलावा बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे ईशा-आनंद के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा-पूजा शेट्टी देवड़ा, नवविवाहित प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सचिन-अंजलि तेंदुलकर, विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर, जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल, साक्षी धोनी, जहीर खान-सागरिका घटगे, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन, कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, करण जौहर, आमिर खान-किरण राव, परिणीति चोपड़ा उदयपुर पहुंच चुके हैं।

इसके अलावा बाकी फिल्मी और राजनीतिक हस्तियां भी उदयपुर पहुंच रही हैं।प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहा जा रहा है कि वो ईशा के संगीत में परफॉर्म भी कर सकती हैं। ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त कहे जाते हैं। Isha Ambani Marriage

ईशा अंबानी ने शादी से पहले परोसा खाना

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। शादी से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों और रस्मों को पूरा करने के लिए अंबानी फैमिली पहले ही राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुकी है।12 दिसंबर को मुंबई में होने वाली शादी से पहले परिवार के सदस्य शुक्रवार को उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में विशेष ‘अन्न सेवा’ के लिए गए और वहां रह रहे दिव्यांग बच्चों को भोजन और मिठाई बांटी। Isha Ambani Marriage

5,100 लोगों को तीनों समय का खाना खिलाया जाएगा

परिवार की तरफ से 7 से 10 दिसंबर तक 5,100 लोगों को तीनों समय का खाना खिलाया जाएगा। उदयपुर में चल रही विशेष ‘अन्न सेवा’ में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, अजय पीरामल, स्वाती पीरामल के अलावा ईशा अंबानी और आनंद पीरामल भी मौजूद रहे। अन्न सेवा के मीडिया में आए फोटो में ईशा अंबानी जरूरतमंदों को खाना परोसते हुए दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी लोगों को खाना दे रहे हैं।

आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष अन्न सेवा

अंबानी परिवार के सदस्य इस समय शादी से पहले के कार्यक्रमों के सिलसिले में उदयपुर आए हुए हैं। ईशा अंबानी की शादी अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से मुंबई के एंटिलिया हाउस में 12 दिसंबर को होनी है। अंबानी परिवार की तरफ से जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया गया कि अंबानी परिवार ने बेटी ईशा के शुभ विवाह संस्कार से पहले उदयपुर नगर के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने और लोगों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष अन्न सेवा शुरू की है। Isha Ambani Marriage