बीकानेर। भारतीय वायु सेना की ओर से आज पीओके में किये गये एयर स्ट्राइक के बाद से बीकानेर शहर से लेकर गांवों तक खुशियों का माहौल है। शहर में जगह-जगह मिठाईयां बांटी और आतिशबाजी के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर उत्साही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया। लोगों ने इस कार्यवाही को भारत की बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था।

arham-english-academy

अगर पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा तो ऐसे स्ट्राइक और करने की आवश्यकता है। सीमावर्ती खाजूवाला कस्बे, बीकानेर संभाग मुख्यालय, बज्जू कस्बे में लोगों ने तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया। बीकाने के कैप्टन चन्द्र चौधरी सर्किल पर युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए और सेना को सैल्यूट किया। पाकिस्तानी आंतकियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की खुशियों से सरोबार माहौल में तिरंगा लेकर कोटगेट पर पहुंचे पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया,वंदे मातर्म मंच के विजय कोचर समेत दर्जनों राष्ट्रभक्तों ने भारतमाता के जयकारें लगाये और मिठाईयां बांट कर खुशियां मनाई।

इस मौके पर सुनिल बांठिया ने अपने संदेश में कहा कि पाकिस्तान जिस भाषा को समझता है,भारत ने उसी भाषा में जवाब दिया है। उन्होने कहा कि भारत की ओर से यह कार्यवाही पाकिस्तान और कश्मीर में छुपे बैठे आंतकियों के खात्में का पुख्ता ईलाज है। हमले की इस कार्यवाही से हिन्दूस्तान का शौर्य बढा है। वहीं वंदे मातर्म के विजय आचार्य ने कहा कि सालों से आंतक का दंश झेल रहा भारत अब चुप बैठने वाला देश नहीं बल्कि दुश्मन के छाती पर चढकर जवाब देने वाला देश है। उन्होने कहा कि इंडियन एयर फोर्स की इस सर्जिकल स्ट्राईक की सात पुश्ते याद रखेगी।

shyam_jewellers
वहीं खाजूवाला में बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लहराकर खुशी में रैली निकाली। नाल एयरफोर्स स्टेशन से सटे नाल गांव में भारतीय वायु सेना की पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है। नाल के पूर्व सरपंच मदन सिंह ने कहा कि रात को लड़ाकू विमानों के उडऩे की आवाजें सुनाई दी लेकिन तब यह आभास नहीं था कि इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। सुबह पता चला तो गर्व से सीना चौड़ा हो गया। नाल के मोहनसिंह ने कहा कि वायुसेना ने बहुत ही बहादुरी का काम किया है। नाल में लड़ाकू विमानों की दिनभर आवाजाही रहती है। रात की कार्रवाई के बाद किसी में भी डर नहीं सभी खुश है। चाहते है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखी जाए।