Kamal Nath

OmExpress News / New Delhi / कांग्रेस नेताओं से अलग हटकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राम मंदिर निर्माण का स्वागत किया है। उन्होंने मंदिर निर्माण को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं। इसके अलावा मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को बदल दिया है। इसमें उन्होंने भगवा चोला पहना हुआ है। (Silver Bricks for Ram Mandir)

Basic English School

भगवान राम सबके हैं: कमलनाथ

कांग्रेस नेता ने मंगलवार को अपनी तस्वीर बदली और लिखा, ‘श्रीराम के हनुमान करो कल्याण।’ वहीं उन्होंने अपने आवास पर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान राम सबके हैं। यह हम सभी के लिए खुशी का समय है। यदि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जिंदा होते तो मंदिर निर्माण को लेकर उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होती।

कांग्रेस सदस्यों के दान से भेजी 11 चांदी की ईंटें

उन्होंने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। कमलनाथ ने कहा, ‘राजीव गांधी जी ने 1985 में मंदिर निर्माण की शुरुआत की थी। 1989 में शिलान्यास किया था। राजीव जी की वजह से आज राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है। आज राजीव जी होते तो यह सब देखते। हम राम मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश की जनता की तरफ से 11 चांदी की ईंटें भेज रहे हैं। इन्हें कांग्रेस सदस्यों के दान से खरीदा गया है। यह एक ऐतिहासिक दिन (कल) है जिसके लिए पूरा देश इंतजार कर रहा था।

Shanti Vidya Niketan, Bikaner

हनुमान चालीसा का पाठ राज्य के लोगों के कल्याण के लिए किया गया था। इससे पहले सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘प्रिय प्रदेश वासियों, मैं आप सभी की उन्नति एवं खुशहाली के लिए कल सुबह 11 बजे ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करूंगा। मेरा निवेदन है कि आप सब भी अपने अपने घर या नजदीकी मंदिर जाकर प्रभु हनुमान जी की पूजा करें और मध्य प्रदेश की खुशहाली की कामना करें। राम लक्ष्मण जानकी, जय बोलो हनुमान की।