जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांगानेर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने आज जयपुर प्रेस क्लब मैं प्रेस वार्ता करके भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।पिंक सिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि वह कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों से अच्छे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करेंगे। खुद वर्तमान विधानसभा सीट यही सांगानेर विधानसभा सीट से अपनी नई पार्टी भारत वाहिनी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर इस बात के लिए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय आलाकमान को जिम्मेदार ठहराया है।


हालांकि, तिवारी ने आर एस एस से जुड़े रहने की बात कही है।आज ही के दिन आपातकाल लगा था  ऐसे में  आज के दिन में भाजपा पार्टी को छोड़ रहे हैं। तिवारी ने साथ ही  मीडिया कर्मियों को जानकारी दी  की भारत वाहिनी पार्टी प्रदेश में 200 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी. तिवाड़ी ने कहा याचना नहीं रण होगा. इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तिवाड़ी सांगानेर से चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी से नहीं भारत वाहिनी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे.

इससे पहले तिवाड़ी की नई पार्टी का पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग ने भारत वाहिनी पार्टी के नाम से किया.. भारत वाहिनी पार्टी प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में पंजीकृत राजनीतिक दल के रूप में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. भारत वाहिनी पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं से चुनाव लडऩे का लक्ष्य लेकर काम करेगी।