BJP-Congress

OmExpress News / Jaipur / प्रदेश के 12 जिलों में सभी 50 निकायों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इनमें 36 पर कांग्रेस का प्रत्याशी चेयरमैन चुना गया, जबकि 12 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय की जीत हुई है। रविवार को आए परिणामों के अनुसार 12 जिलों में से 6 में कांग्रेस पूरी तरह अपना परचम लहराने में कामयाब रही है। सिर्फ दो जगह निर्दलीयों को 1-1 सीट हासिल हुई। वहीं, अलवर के 6 अध्यक्षों में भाजपा के 4 और कांग्रेस के 2 रहे।  (Municipal Elections Rajasthan Results 2020)

श्रीगंगानगर में भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही 4-4 अध्यक्ष चुने गए। वहीं, जोधपुर, कोटा और सवाई माधोपुर में कांग्रेस और भाजपा को 1-1 अध्यक्ष मिला। इस दौरान भरतपुर के नदबई में 20 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बना है। यहां कांग्रेस की हरवती देवी ने जीत हासिल की।

Shree Maa Gayatri Mandal Seva Sansthan

इस जीत में विधायक जोगिंदर अवाना का अहम रोल रहा। जो लगातार कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए जुटे हुए थे। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को 12 जिलों के जारी परिणामों में 1775 में से कांग्रेस को 620, निर्दलीय 595 और बीजेपी को 548, बसपा को सात सीटें मिली थी।

कहां कौन जीता?

अलवर नगर पालिका

1      बहरोड़ सीताराम यादव – कांग्रेस
2      खैरथल हरीश रोघा – भाजपा
3      खेड़ली संजय – भाजपा
4      किशनगढ़ बास तारामणि – भाजपा
5      राजगढ़ सतीश दुहरिया – भाजपा
6      तिजारा झब्बु राम सैनी – कांग्रेस

बारां निकाय

1      बारां ज्योति पारस कांग्रेस
2      अंता मुस्तेफा खान कांग्रेस

Syntheis Digital Classes

भरतपुर नगर पालिका

1      बयाना विनोद कुमार कांग्रेस
2      भुसावर सुनीता देवी कांग्रेस
3      डीग निरंजन लाल कांग्रेस
4      कामां गीता देवी कांग्रेस
5      कुम्हेर राजीव कांग्रेस
6      नदबई हरवती देवी कांग्रेस
7      नगर रामवतार कांग्रेस
8      वैर विष्णु महावर कांग्रेस

धौलपुर नगर निगम

1      धौलपुर  खुशबू सिंह      निर्दलीय
2      बाड़ी    कमलेश जाटव   कांग्रेस
3      राजाखेड़ा विरेंद्र सिंह      कांग्रेस

दौसा नगर पालिका

1      दौसा    ममता चौधरी    कांग्रेस
2      बांदीकुई इन्द्रा बैरवा      कांग्रेस
3      लालसोट रक्षा मित्र कांग्रेस

श्रीगंगानगर नगर पालिका

1      अनूपगढ़ प्रियंका  भाजपा
2      सादुलशहर       कांता खीचड़     भाजपा
3      पदमपुर रूबी मिगलानी   कांग्रेस
4      श्रीविजयनगर    राजेंद्र लेघा      भाजपा
5      गजसिंहपुर      चमकौर सिंह     कांग्रेस
6      रायसिंहनगर     मनीषमोहन      भाजपा
7      श्रीकरणपुर      काका बंसल     कांग्रेस
8      केसरीसिंहपुर     सुमित अग्रवाल   कांग्रेस

जयपुर नगर पालिका

1      शाहपुरा  बंशीधर सैनी     कांग्रेस
2      विराट नगर     विष्णु सैनी      कांग्रेस
3      चौमूं    विष्णु सैनी      कांग्रेस
4      कोटपूतली       पुष्पा सैनी      कांग्रेस
5      चाकसू  कमलेश बैरवा    कांग्रेस
6      फुलेरा   संगीता अग्रवाल  कांग्रेस
7      सांभर   बालकिशन      कांग्रेस
8      किशनगढ़ रेनवाल अमित कुमार जैन कांग्रेस
9      बगरु   मालूराम मीणा    निर्दलीय
10     जोबनेर  मंजू देवी कांग्रेस

जोधपुर नगर पालिका

1      बिलाड़ा  रूपसिंह सीरवी – भाजपा
2      पीपाड़   समुदेवी सांखला – कांग्रेस

कोटा नगर पालिका

1      इटावा रजनी सोनी – भाजपा
2      रामगंजमंडी – कांग्रेस

सवाई माधोपुर नगर पालिका

1      सवाई माधोपुर विमल महावर – कांग्रेस
2      गंगापुर सिटी शिवरतन – भाजपा

SP Sales Corporation Surat

करौली नगर पालिका

1      करौली रसीदा खातून – कांग्रेस
2      हिंडौन ब्रिजेश जाटव – कांग्रेस
3      टोडाभीम अमृता मीणा – कांग्रेस

सिरोही नगर पालिका

1      आबूरोड मगनदान चारण  भाजपा

गौरतलब है कि प्रदेश के 12 जिलों की 50 नगर निकायों (43 नगर पालिका और 7 नगर परिषद) में अध्यक्ष चुने जा रहे हैं। जिसके लिए 2622 मतदान केंद्रों पर कुल 14 लाख 32 हजार 233 मतदाता ने मतदान किया था।