जोधपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में 25 सीटों पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिये अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ प्रचार करके भाजपा को हराने के लिये चुनाव मैदान में कांग्रेस का सहयोग करेगी। यह जानकारी शुक्रवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेदसिंह चम्पावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जोशी, युवा प्रदेश अध्यक्ष एम जुबेर खान और प्रदेश महासचिव डा. रेखा खान के साथ जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह राठौड़ ने संवाददाता सम्मेलन में दी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान हुए कांग्रेस और रांकापा का गठबंधन लोकसभा चुनाव में भी निरंतर जारी है और इस बार रांकापा ने कोई सीट नहीं लेकर उनको अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को कांग्रेस के पच्चीस सीटों पर उतारे गये उम्मीदवारों को समर्थन देने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब एक लाख कार्यकर्ता रांकापा के है जिनमे युवा संगठन, महिला संगठन और मुख्य पार्टी के पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष उम्मेदसिंह चांपावत ने कहा कि जोधपुर लोकसभा सीट पर वो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र और कांग्रेस के महासचिव कांग्रस प्रत्याशी वैभव गहलोत को विजय बनाने के लिये घर घर प्रचार करने के साथ समर्थन देने की घोषणा की और उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने जोधपुर का विकास करवाया है और आगामी विकास करवायेगा इसके लिये जोधपुर की जनता को वैभव गहलोत को मत और समर्थन देना चाहिये। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र जोधपुर में कांग्रेस का प्रचार करने के लिये रांकापा के आठ दलों का गठन करके उनको गांव ढाणियों और शहर में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

cambridge1