पंचायत चुनाव : 5 पर भाजपा 2 पर कांग्रेस के उपप्रधान निर्वाचित
पंचायत चुनाव : 5 पर भाजपा 2 पर कांग्रेस के उपप्रधान निर्वाचित
पंचायत चुनाव : 5 पर भाजपा 2 पर कांग्रेस के उपप्रधान निर्वाचित

बीकानेर । बीकानेर जिला परिषद के उप प्रमुख पद पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की इन्दु देवी निर्वाचित हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के भूपेन्द्र को 3 मतों से हराया। जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया इन्दु देवी को 16 और भूपेन्द्र को 13 मत प्राप्त हुए।
जिले की सात पंचायत समितियों में से 2 पंचायत समितियों में उप प्रधान के पद पर कांग्रेस के और 5 पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। बीकानेर, खाजूवाला और कोलायत पंचायत समिति में उपप्रधान का निर्वाचन निर्विरोध रूप से हुआ।
बीकानेर पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की शिल्पा निर्विरोध रूप से उप प्रधान चुनी गई । वहीं, खाजूवाला पंचायत समिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के याकूब अली को निर्विरोध रूप से उप प्रधान चुना गया। कोलायत पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की पुष्पा को उपप्रधान चुना गया। पुष्पा को भी निर्विरोध जीत मिली। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के रामगोपाल कांग्रेस के मघाराम को 1 वोट से हरा कर उपप्रधान बने। रामगोपाल को 11 और मघाराम को 10 मत प्राप्त हुए। लूणकरनसर पंचायत समिति के उपप्रधान पद के लिए इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस के अजय कुमार गौड़ ने भारतीय जनता पार्टी के पुरखाराम को हराया। अजय कुमार को 14 व पुरखाराम को 9 मत प्राप्त हुए।
नोखा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के रावतमल पारीक को उपप्रधान चुना गया। रावतमल को 10 व इण्डियन नेशनल कॉंग्रेस के भोमाराम को 7 मत प्राप्त हुए। वहीं, पांचू पंचायत समिति के उप प्रधान पद पर भाजपा की सीमा ने कांग्रेस की रेवती को 1 वोट से हराया। सीमा को 8 व रेवती को 7 मत प्राप्त हुए।