बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के 4 अक्टूबर को बीकानेर मैं होने वाले अनुसूचित जाति सम्मेलन ,शक्ति केंद्र संयोजको सम्मेलन को लेकर आज प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर जी ने भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों,जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों की बैठक रिद्धि सिद्धि भवन में रखी गई। बैठक की शुरुवात राष्ट्रीय गान के साथ भीम राव अम्बेडकर,दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई।


आज की बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,मंत्री राजकुमार रिणवा,संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल,विधायक डॉ गोपाल जोशी,शिमला बावरी,प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया,कैलाश मेघवाल,प्रदेश मंत्री हरभगवान सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी.महेंद्रा ने सुझाव कार्यकर्ताओ से चर्चा कर सुझाव लिये।
चंद्रशेखर जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के बीकानेर संभाग में अनुसूचित जाति सम्मेलन ,शक्ति केंद्र संयोजको का सम्मेलन किया जाएगा दोनो सम्मेलन बीकानेर शहर में होंगे, शक्ति केंद्र सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजक से ऊपर के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी ,मोर्चा- मंडल ,प्रकल्प,प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व कार्यकारिणी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वर्तमान सांसद, विधायक, जिला प्रमुख ,प्रधान ,उपप्रधान, नगर निकाय अध्यक्ष ,नगर निगम पार्षद उपस्थित रहेंगे, अनुसूचित जाति सम्मेलन को स्वच्छता अभियान, घर घर जाकर पीले चावल बांटकर ,आमजन से संपर्क किया जाएगा।


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अनुसूचित जाति सम्मेलन को विधान सभा स्तर पर बैठके कर,रात्रि चौपाल द्वारा ग्रामीण इलाको से आमजन को जोडऩे की बात कही।
प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया ने बताया जिस तरह मूख्यमंत्री वसुंधरा जी की राजस्थान गौरव यात्रा बीकानेर संभाग में अपार जनसमर्थन मिला है वैसे ही लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वागत में पलक पावड़े बिछा देंगे।
बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने पधारे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया व प्रदेश नेतृत्व को विश्वाश दिलाया बीकानेर के दोनों सम्मेलन ऐतिहासिक होंगे।(PB)