Rohtak News

रोहतक,हर्षित सैनी। रोडवेज तालमेल कमेटी ने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की घोषणा की है। बुधवार को रोडवेज यूनियन मुख्यालय में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में सरकार द्वारा तानाशाही रवैए एवं जनविरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बावूलाल यादव ने की। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र सिंह धनखड़, दलबीर किरमारा ने बताया कि आंदोलन के प्रथम चरण में सात से 12 दिसंबर तक जनता के बीच जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जिसमें वर्ष 2016 में लगे हुए 365 चालकों को सरकार द्वारा नौकरी से हटाया गया है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों ग्रामीण आंचल में बसों का जो रात्रि ठहराव बंद किया गया है, उससे आम जनता को जिला मुख्यालय पर आने के लिए तथा छात्र छात्राओं को पढऩे के लिए शहरों में आना पड़ता है, उससे भारी परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा 700 गाडिय़ों को हायर करने के विरोध में रोडवेज तालमेल कमेटी 18 दिन तक कर्मचारी संगठनों, जन संगठनों एवं राज्य की जनता के सहयोग से सफल हड़ताल कर चुके हैं लेकिन सरकार ने विगत में किए गए आंदोलन से सीख न लेते हुए आज भी अपनी हठधर्मिता पर कायम रह कर विभाग में लगभग ढाई साल से कार्यरत 365 चालक जो ठीक प्रकार से विभाग में सेवा दे रहे थे।

इन चालकों की विभाग में आज भी सख्त जरूरत है। इसके बावजूद भी सरकार ने इनकी रोजी रोटी पर प्रहार किया है, उसे रोडवेज तालमेल कमेटी जनता के सहयोग से मुंह तोड़ जबाव देगी। साथ ही उन्होंने बताया कि 13 व 14 दिसंबर को सभी डिपूओं पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की जाएगी और तीसरे चरण में 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र करनाल में राज्य स्तरीय कन्वेशन करके आगामी आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। इस अवसर पर इन्द्र सिंह बधाना, हरिनारायण शर्मा, अनूप सहरावत, जयभगवान कादियान, शरबत पुनिया, पहल सिंह तंवर, बलवान दोदूआ, आजाद गिल, दिनेश हुड्डा, सतीश ढोचक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


हम विजन और विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव-वृंदा कारात

रोहतक। जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज मुखर करने वाली जगमति सांगवान मेयर पद की सबसे बेहतर उम्म्मीदवार हैं लेकिन हम विजन और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। यह बात देश की जानी मानी महिला नेत्री एवं पूर्व सांसद वृंदा कारात ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहे। वे मेयर पद की उम्मीदवार जगमति सांगवान के पक्ष में पत्रकारों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर मानसरोवर पार्क में हुई जनसभा में हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने हिस्सा लिया व बाद में शहर में रोड शो किया गया। का. वृंदा कारात ने सभा व मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की भागीदारी से ही किसी शहर की विकास हो सकता है। आज तक जो भी मेयर बने वे केवल मोहर लगाने वाले रहे हैं। जनता के सरोकारों से इनका कोई वास्तव नहीं रहा है। सीमित साधनों के चलते हम केवल मेयर पद का ही चुनाव लड़ेंगे। जगमति सांगवन लम्बे समय से जनहित के मुददों की लड़ाई लड़ रही हैं। रोहतक शहर और आसपास के गांवों से उन्हें जो जनसमर्थन मिल रहा है उससे हमारी जीत निश्चित है। माकपा की मेयर प्रत्याशी जगमति सांगवान ने कहा कि शहर कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है। शहर की अनेकों कालोनियों में और नगर निगम में आने वाले में साफ पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। निगम में दलाल संस्कृति का बोलबाला है। यही नहीं, संसाधनों की लूट मची हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि जनसहयोग से दलाल संस्कृति को खत्म करेंगे। साथ ही शहर के सर्वांगीण विकास में जनतांत्रिक तरीके अपना कर जनता के भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। नागरिकों के सहयोग से विकास की योजना बनाएंगे।

इनेलो-बसपा प्रत्याशी संचित नांदल ने किया नामांकन पत्र दाखिल

रोहतक। मेयर पद के लिए इनेलो-बसपा प्रत्याशी संचित नांदल ने बुध्वार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले दिल्ली बाइपास स्थित इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष सतीश नांदल के कार्यालय में हवन यज्ञ किया गया। जिसके उपरांत हजारों की संख्या में काफिले के साथ युवा प्रत्याशी संचित नांदल हुडा कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।
जहां पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा व युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला तथा इनेलो के युवा प्रदेश अध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ ने हुडा प्रशासक वीरेंद्र हुड्डा को नामांकन पत्र सौंपा व शपथ ली। बाद में पत्रकारों को संबोधित करते हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि रोहतक मेयर का पद इनेलो-बसपा प्रत्याशी संचित नांदल हजारों वोटों से विजय प्राप्त करके रोहतक में इनेलो-बसपा का झंडा बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि रोहतक की सरकार बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती व इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला की बनेगी तथा भविष्य में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले चार साल के शासनकाल में न केवल रोहतक की जनता बल्कि पूरे हरियाणा की जनता भय के माहौल में जीने पर मजबूर है। रोजाना हत्या, बलात्कार व डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। चेन स्नैचरों ने महिलाओं का घर से निकलना दूभर कर दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार को बिना इंजन की रेल बताते हुए कहा कि प्रदेश में ना मंत्री मुख्यमंत्री की सुनते हैं और ना ही अधिकारी मुख्यमंत्री व मंत्रियों की बातों पर गौर करते हैं। युवा नेता अर्जुन चौटाला ने कहा कि अब उनकी जिम्मेवारी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बसपा सुप्रीमो मायावती व इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चोटाला के साथ जोडऩे की लगी है। उन्होंने कहा कि आज राधा कृष्णन सभागार में रोहतक के हजारों युवाओं ने ओम प्रकाश चोटाला के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रकट की और रोहतक के मेयर पद को इनेलो-बसपा की झोली में डालने का संकल्प लिया।

यशवन्ती हुड्डा ने भरा नामांकन

रोहतक। वार्ड नं. 13 से आज वरिष्ठ सामाजिक नेत्री यशवन्ती हुड्डा पत्नी जगदीश हुड्डा ने आज धूमधाम से अपना नामांकन पत्र भरा। इस अवसर पर वार्ड के सैंकड़ों युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं को दूर करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। पिछले कई सालों से वार्ड में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं। लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पार्षद बनने के बाद वे वार्ड का चहुंमुखी विकास करवायेंगी।
इस अवसर पर उनके साथ मोहित हुड्डा, नरेन्द्र राठी, जगदीश हुड्डा, सरोज यादव, बंटी बहल, अजय सिवाच, नरेन्द्र हुड्डा, सतीश जाटान, नवीन दहिया, अनिल खोखर, नितिश कुमार, आहिल्य फरमाणा, रोहित कुंडू, कुन्ती देवी, शीला देवी आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।(PB)