24rtk1

पहले निगम, फिर जींद उपचुनाव, अब लोकसभा और पांच माह बाद 72 प्लस विधानसभा जितेगी भाजपा : ग्रोवर

हर्षित सैनी / रोहतक / भाजपा ने पहले निगम फिर जींद उपचुनाव और अब लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में 72 प्लस सीटों पर कमल खिलाएगी। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसंघ ने 1971 में दीपक के चुनाव चिन्ह पर रोहतक सीट जीती थी और अब डॉ. अरविदं शर्मा ने इस सीट पर कमल खिलाया है। Rohtak Hindi News

उन्होंने कहा कि विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने सबका साथ सबका विकास की नीति पर केन्द्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है और विकास का पहिया निरंतर जारी रहेगा। वर्ष 2016 में हिंसा के बाद प्रदेश की जनता ने संकल्प लिया था कि परिवारवाद की राजनीति का खात्मा कर देगे और जनता ने यह साबित कर दिखाया। भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता ने विश्वास जताया है, जिसे पार्टी कायम रखेगी।

सहकारिता मंत्री ने पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को अहंकार हो गया था और लोकतंत्र में जनता इसका हिसाब कर देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आग के हवाले करने वाले व भाईचारा तोड़ने वालों का भ्रम टूट गया है और अब उनके पास कुछ नहीं बचा। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्त्ताओं की मेहनत सफल हुई है।

उन्होंने कहा कि 1971 में मुखतार सिंह मलिक ने जनसंघ से दीपक के चुनाव चिन्ह पर रोहतक सीट जीती थी और अब डॉ. अरविंद शर्मा ने यह इतिहास दोहराया है। प्रदेश की जनता ने दस की दस सीटे प्रधानमंत्री मोदी की झोली में डाली है। केन्द्र सरकार के पांच साल व प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है।

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 72 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करेगी और रोहतक विधानसभा की चारों सीटों कमल खिलेगा। उनका कहना कि अब परिवारवाद की राजनीति खत्म हो चुकी है और विचारधारा की राजनीति शुरू हुई है। भाजपा का एक ही लक्ष्य है, सबका साथ सबका विकास।

इस अवसर पर सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, शमशेर खरकडा, रामकरण हुड्डा, डॉ. रीटा शर्मा, शमशेर खरक, अनिता बुधवार, पूर्व विधायक सरिता नारायण, कांता देवी, चेतना अरोड़ा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।  Rohtak Hindi News

चुनाव हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है, जनता का विश्वास जितना जरूरी : अरविंद शर्मा

नवनिर्वाचित सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने केन्द्र व भाजपा की विकास की नीतियों पर मोहर लगाई है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को मजबूत करने व आंतकवाद को समाप्त करने के लिए सख्त कदम उठाए है। शुक्रवार को नवनिर्वाचित सांसद डॉ. अरविंद शर्मा प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाहे पंचायत, निगम या फिर लोकसभा चुनाव हो हर चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है।

सांसद ने कहा कि जनता ने जो आर्शीवाद दिया है, वह उसका बाखूबी व ईमानदारी के साथ निर्वाह करेगे। लोगों की समस्या के समाधान व क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगे। उन्होंने कहा कि यह रोहतक लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत है और इसके लिए मतदाता बधाई के पात्र है।

डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्त्ता सहित मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और दस की दस सीट जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आवाज संसद में उठाई जाएगी। प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की ईमानदारी व साफ छवि पर विश्वास जताया है, जिसे वह किसी कीमत पर टूटने नहीं देगे।  Rohtak Hindi News

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने पारदर्शिता व ईमानदारी से काम किया वह पूरे देश में मिशाल बन गई है। केन्द्र सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब व आम आदमी सहित राष्ट्र सुरक्षा को मजबूत करने और आंतकवाद को समाप्त करने के सख्त कदम उठाए है। संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो जीत दी है, वह इसका कर्ज ब्याज सहित जनता को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी की सुनामी के सामने विपक्ष पूरी तरह ढेर हो गया। उन्होंने दस की दस सीट जीतने पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सब कार्यकत्र्ताओं की मेहनत रंग लाई है और इसके लिए मतदाता बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र का विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

semuno institute bikaner

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने श्रद्धापूर्वक मनाई शहीद करतार सिंह सराभा जयन्ती

हर्षित सैनी / शहीद भगत सिंह ब्रिगेड़ द्वारा आज स्थानीय हिसार रोड स्थित अपने प्रदेश कार्यालय पर शहीद करतार सिंह सराभा की जयन्ती पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष सुलभ गुगनानी ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा भारत मां के सच्चे सपूत थे। जिन्होंने भारत मां की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। ऐसे वीर शहीद को हम तहे दिल से कोटि-कोटि नमन करते हैं।

सुलभ गुगनानी ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा का जन्म 24 मई, 1896 हुआ था। भारत को अंग्रेजों की दासता से मुक्त करने के लिये अमेरिका में बनी गदर पार्टी के वे अध्यक्ष थे। भारत में एक बड़ी क्रान्ति की योजना के सिलसिले में उन्हें अंग्रेजी सरकार ने कई अन्य लोगों के साथ 16 नवम्बर, 1915 को फांसी दे दी गई। 16 नवम्बर 1915 को करतार सिंह सराभा को जब फांसी पर चढ़ाया गया, तब वे मात्र साढ़े 19 वर्ष के थे। प्रसिद्ध क्रांतिकारी भगत सिंह उन्हें अपना आदर्श मानते थे।

इन शहीदों व इनके अन्य साथियों ने भारत पर काबिज़ ब्रिटिश उपनिवेशवाद के खिलाफ 19 फरवरी, 1915 को ‘गदर’ की शुरुआत की थी। इस ‘गदर’ यानी स्वतंत्रता संग्राम की योजना अमेरिका में 1913 में अस्तित्व में आई ‘गदर पार्टी’ ने बनाई थी और इसके लिए लगभग आठ हजार भारतीय अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में सुख-सुविधाओं भरी जिंंदगी छोड़ कर भारत को अंग्रेज़ों से आजाद करवाने के लिए समुद्री जहाजों पर भारत पहुंचे थे।

‘गदर’ आंदोलन शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं था, यह सशस्त्र विद्रोह था लेकिन ‘गदर पार्टी’ ने इसे गुप्त रूप न देकर खुलेआम इसकी घोषणा की थी और गदर पार्टी के पत्र ‘गदर’, जो पंजाबी, हिंदी, उर्दू व गुजराती चार भाषाओं में निकलता था, के माध्यम से इसका समूची भरतीय जनता से आह्वान किया था। Rohtak Hindi News

अमेरिका की स्वतंत्र धरती से प्रेरित हो अपनी धरती को स्वतंत्र करवाने का यह शानदार आह्वान 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित था और ब्रिटिश उपनिवेशवाद ने जिसे अवमानना से ‘गदर’ नाम दिया, उसी ‘गदर’ शब्द को सम्मानजनक रूप देने के लिए अमेरिका में बसे भारतीय देशभक्तों ने अपनी पार्टी और उसके मुखपत्र को ही ‘गदर’ नाम से विभूषित किया।

विश्व स्तर पर चले इस आंदोलन में दो सौ से ज़्यादा लोग शहीद हुए, ‘गदर’ व अन्य घटनाओं में 315 से ज़्यादा ने अंडमान जैसी जगहों पर काले पानी की उम्रकैद भुगती और 122 ने कुछ कम लंबी कैद भुगती। करतार सिंह सराभा गदर पार्टी के उसी तरह नायक बने, जैसे बाद में 1925-31 के दौरान भगत सिंह क्रांतिकारी आंदोलन के महानायक बने।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रिगेड के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. राजपाल, प्रतिमा अहलावत, जिला महिला अध्यक्ष गीता भारती, मास्टर जसवंत मकडौली, जिला अध्यक्ष अंकित राणा, अंशुमन सुनेजा, जीतू पहलवान, नीतू सुनारियां, मयंक खन्ना, विनय धूल, अमित पंडित, मोहित, बिजेन्द्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बच्चों के स्र्वांगीण विकास के लिए समर कैंप जरूरी- आई.एम. व्याला

हर्षित सैनी /  स्थानीय मॉडल टाऊन स्थित प्लेथेंस प्री स्कूल में किड्स समन कैंप का आयोजन 27 मई से 6 जून तक किया जाएगा। इस समर कैंप में बच्चों को मेडिटेशन, नृत्य, तैराकी, चित्रकला, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि कई प्रतिभाओं में निपुण बनाया जाएगा।  Rohtak Hindi News

यह जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन आई.एम. व्याला ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के कैंप विशेष प्रभावकारी होते हैं। इनसे बच्चों में आत्मविश्वास तथा रचनात्मकता की भावना विकसित होती है जोकि ताउम्र उसके साथ रहती है। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वे इस समर कैंप में अपने बच्चों को भेजकर उनका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करें।