Rohtak Hindi News 3 february 2019

आम आदमी पार्टी एक साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए तैयार : जयहिन्द

अनूप कुमार सैनी / रोहतक / रविवार को आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द की अध्यक्षता में रोहतक राज्य कार्यालय में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता, लोकसभा संगठन मंत्री व अध्यक्ष और सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में विधानसभा व लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन विस्तार व आगामी रणनीति पर चर्चा की। Rohtak Hindi News

साथ ही कार्यकर्त्ताओं द्वारा पूरे हरियाणा में चलाए जा रहे डोर-टू-डोर की समीक्षा की गई व बूथ स्तर तक संगठन तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। चाहे खट्टर सरकार डर कर लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ क्यों न करा दे। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो कल्याणकारी काम कराए हैं, उन्हें घर-घर तक ले कर जा रहे हैं।

उनका कहना था कि हरियाणा में मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और जिस तरह से भाजपा ने पूरे प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल रखा है, उसे आम आदमी पार्टी पीने के लिए तैयार है। सत्ता में आने पर आप हरियाणा में भाईचारे को दोबारा कायम करेगी। Rohtak Hindi News

arham-english-academy

नवीन जयहिन्द ने जजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि आम आदमी पार्टी का गठबन्धन हरियाणा की जनता की तय करेगी। हरियाणा से सीबीआई (कांग्रेस, भाजपा, इनेलो) को उखाड़ फैंकने के लिए सभी दलों व पार्टियों से आम आदमी पार्टी खुले दिल बात करने को तैयार है और जजपा को आम आदमी पार्टी ने जींद उपचुनाव में समर्थन दिया था क्योंकि हरियाणा की जनता को एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत है और इसे जींद ने स्वीकार भी किया।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जींद उपचुनाव में ये साफ़ दिख गया कि कांग्रेस व इनेलो की दुकान पर ताला लग गया है। रणदीप सुरजेवाला ने खुद कहा है कि उन्हें हराने वाले कांग्रेसी ही है। अभय चौटाला व भूपेंदर सिंह हुड्डा ने जेल जाने के डर से वोट भाजपा को डलवाई।

जयहिन्द ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि मुद्दे महत्वपूर्ण हैं। बेरोजगारों के साथ भाजपा सरकार ने जो धोखा दिया है, किसानों को बजट के नाम पर लोलीपोप दिया, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, सरकारी स्कूल-अस्पताल, बिजली पानी के मुद्दे वो महत्वपूर्ण हैं।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने रोहतक में जिला कार्यलय का उद्घाटन किया व रोहतक के कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित भी किया।

सूर्य कवि बाजे भगत अवार्ड के लिए आवेदन आमंत्रित, 14 फरवरी को होगा सम्मान समारोह

हर्षित सैनी / रोहतक / विख्यात साहित्यकार, कवि, रागनी लेखक, सांग कलाकार और हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत के नायाब हीरे लोकगायक बाजे भगत की स्मृति में राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से 14 फरवरी को प्रदेश के पांच कलाकारों सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संस्था की ओर से ऑनलाईन आवेदन 10 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप के वाईस चेयरमैन रामनिवास वर्मा ने बताया कि सूर्य कवि बाजे भगत अवार्ड-2019 के लिए हरियाणवीं कवि, रागनी लेखक, सांग कलाकार व दूसरी हरियाणवीं विद्याओं में कार्य करने वाली पांच हस्तियों को हिसार जिले के ऐतिहासिक गांव मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्र्पोट्स स्कूल में 14 फरवरी को आयोजित होने वाले भव्य हरियाणवीं फैशन शो के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

वर्मा के अनुसार यह पहला अवसर है, जब देश की कोई संस्था (राह ग्रुप) इस प्रकार उनके नाम से हरियाणा प्रदेश के पांच कलाकारों को लोकगायक सूर्य कवि भगत बाजे अवार्ड प्रदान कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अनुसार सोनीपत के सिसाना गांव में जन्म बाजे भगत का जन्म 16 जुलाई 1898 को हुआ था। उन्होंने 1920 के दशक के पूर्वाध में 15 से 20 रचनाएं लिखी। जिनसे उन्हें न केवल हरियाणा बल्कि उत्तरी भारत में बहुत ही कम समय में असाधारण प्रसिद्धि मिली।

सूर्य कवि बाजे भगत दो दशक तक लोकगायकी के आसमान के चमकते सितारे रहे। उनकी चर्चित रचनाओं में सत्यवादी हरिशचंद्र, गोपीचंद, पूर्णमल, अजीत राजबाला, नल दमयंती, शकुंतला-दुष्यंत, कृष्ण जन्म, सरवर नीर, जानी चोर, पद्मावत मुख्य रुप से शामिल हैं।  Rohtak Hindi News

jeevan raksha hospital

राह ग्रुप के प्रवक्ता के अनुसार इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक व राह ग्रुप के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ व हरियाणा ओलम्पिक संघ के महासचिव बिजेन्द्र लोहान संंयुक्त रुप से करेंगे।

हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन रोजी मलिक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, दक्षिण अफ्रीका की किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा लहराने वाली युवा पर्वतारोही मनीषा पायल, वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी राद्यवानंद, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान पूनम मलिक, एशिया की बैस्ट गोल कीपर सविता पूनियां व महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या सुमन चुघ सहित प्रदेश भर से चयनित हस्तियों को सम्मानित करेंगे जबकि विदेश रोजगार ब्यूरो के पूर्व कार्यकारी निदेशक डीसी भाट्टी, ओपीजेएस विश्वविद्यालय के वाईस चासंलर प्रो. दलेल सिंह व राह ग्रुप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी विशेष रुप से मौजूद रहेेंगे।

Rohtak Hindi News 3 february 2019

ओडिट ठीक करने की एवज में ग्राम सचिव, 60,000 रुपए रिश्वत लेते राज्य चौकसी ब्यूरो ने रंगे हाथ पकड़ा

हर्षित सैनी /  राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बतलाया कि 31 जनवरी को गांव निजामपुर के सरपंच मनदीप पहल तहसील गोहाना जिला सोनीपत ने एक शिकायत राज्य चौकसी ब्यूरो रोहतक की निरीक्षक प्रमिला को देते हुए बताया कि उसके द्वारा गांव में किए गए विकास कार्य का (वर्ष 2016 से 2018 तक) का ओडिट चल रहा है।

सरपंच के अनुसार ओडिट ठीक ठाक करने की एवज में ग्राम सचिव निजामपुर अनुराग वासी रिवाड़ा तहसील गोहाना जिला सोनीपत व ओडिटर राजकुमार वासी गांव किलोई हाल मकान न. 820/21 कैलाश कालोनी रोहतक ओडिट ठीक ठाक (सही ढंग से) करने के एवज में 60,000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर अभियोंग न 1 दिनांक 31.1.19, धारा 7 भ्रष्टाचार अधिनियम थाना राज्य चौकसी ब्यूरो रोहतक में दर्ज करके निरिक्षक प्रमिला के नेतृत्व में रैडिंग टीम गठित करके उपायुक्त सोनीपत से गोहाना की तहसीलदार मीतू धनखड़ को बतौर डयूटी मजिस्ट्रैट व उनके प्रवाचक गुलाब राम को बतौर छाया गवाह नियुक्त करवा कर उन्हें रैडिंग पार्टी में शामिल किया गया।

विजिलैंस की योजना अनुसार शिकायतकर्ता मनदीप को पाऊडर लगे हुए नोट देकर आरोपियों के पास भेज दिया। आरोपी ग्राम सचिव निजामपुर अनुराग को रिश्वत की राशि के 60,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा गया और रिश्वत की राशी भी उसके पास से बरामद की गई। उसके कहे अनुसार ओडिटर राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। इस अभियोग का अनुसंधान निरिक्षक प्रमीला राज्य चौकसी ब्यूरो रोहतक द्वारा किया जा रहा है।

राज्य चौकसी ब्यूरो रोहतक की निरीक्षक प्रमिला को देते हुए बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा के महानिदेशक पी.आर देव व राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा पंचकुला के महानिरिक्षक। माटा रवि किरण के निर्देशन में यह ट्रैप लें किया गया था।

जिनके निर्देशानुसार यदि कोई व्यक्ति, हरियाणा सरकार के किसी भी विभाग में भ्रष्ट कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत किसी भी समय स्वयं उपस्थित होकर या टैलिफोन द्वारा राज्य चौकसी ब्यूरो, हरियाणा, मुख्यालय पर टोल-फ्री नं 1064 व 18001802022 व वाटस अप नं. 09417891064 फेस बुक पर http://www.facebook.com/SVBHaryana या पुलिस अधीक्षक राज्य चौकसी ब्यूरो रोहतक मण्डल रोहतक के कार्यालय के मोबाईल नं. 90500-78252 पर भी दे सकते हैंं।