Save Environment Save Human Campaign Bikaner
Save Environment Save Human Campaign Bikaner
बिगड़ता पर्यावरण संतुलन चिंताजनक, होना होगा जागरूक : सांसद

स्वर्गीय मक्खन जोशी की पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर ‘सेव एनवायरमेंट सेव ह्यूमन’ अभियान प्रारम्भ

बीकानेर । नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मक्खन जोशी की स्मृति में श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी द्वारा ‘सेव एनवारयमेंट सेव ह्यूमन’ अभियान गुरूवार को प्रारम्भ हुआ।

जस्सोलाई तलाई स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन हमारे लिए बेहद चिंताजनक है। इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण पेड़-पौधों और जीवों के लिए घातक है। आज संसार के सभी देश ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। समय रहते इसके प्रति सावचेत होना होगा। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि शहर के अंदरूनी क्षेत्रा में इसकी शुरूआत करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मक्खन जोशी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। समाज का प्रत्येक वर्ग उनका मुरीद था। वे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे।

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. चंद्रकला पाडिया ने कहा कि पर्यावरणीय संस्कृति हमारी जीवन शैली का अभिन्न अंग रही है। वेदों, उपनिषदों और पुराणों में पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व दर्शाया गया है। हमें समय रहते इसके प्रति जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति का अंधाधुंध दोहन हमें विकराल समस्या की ओर ले जा रहा है। इस विषय पर चिंतन आवश्यक है। उन्होंने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, जहां नीम, हल्दी और तुलसी जैसे पौधे हों, वहां एलोपैथी दवाओं की आवश्यकता नहीं होती।

महापौर ने दिलाया संकल्प

इस अवसर पर महापौर नारायण चौपड़ा ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रतिभागियों को माह में एक बार साइकिल का उपयोग करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने, विद्युत ऊर्जा का उपयोग मितव्ययता से करने एवं पॉलीथीन का उपयोग ना करने का संकल्प दिलाया। सोसायटी अध्यक्ष शांति प्रसाद बिस्सा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा मक्खन जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने स्वर्गीय मक्खन जोशी के चित्रा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सालभर चलेगा अभियान

‘सेव एनवारयमेंट सेव ह्यूमन’ अभियान के प्रभारी अविनाश जोशी ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित यह अभियान पूरे साल चलेगा। उन्होंने सोसायटी द्वारा गत पंद्रह वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त डॉ. राकेश कुमार शर्मा, विजय आचार्य, बॉलीवुड पार्श्वगायक राजा हसन, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल सचिव कन्हैया लाल बोथरा, संस्था प्रतिनिधि जुगल किशोर जोशी, मनोहर लाल जोशी, फल सब्जी मर्चेंन्ट एसोसिएशन के अरविंद मिढ्ढा, सेवन स्टार फाउंडेशन के महेन्द्र चूरा अतिथि के रूप में मौजूद थे।

रौबीलों ने दिया ‘पर्यावरण सुरक्षा’ का संदेश

इस अवसर पर अतिथियों ने अभियान से संबंधी प्रचार सामग्री का विमोचन किया तथा पर्यावरण जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली यहां से रवाना होकर दम्माणी चौक, मूंधड़ों का चौक, हर्षों की घाटी, रत्ताणी व्यासों का चौक, बारहगुवाड़ होते हुए नत्थूसर गेट पहुंची। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से रैली का स्वागत किया गया। रैली में लोककलाकार कन्हैयालाल रंगा के नेतृत्व में रामरतन रंगा और विजयकुमार मोदी सहित अन्य रौबीलों ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। रौबीलों और अन्य प्रतिभागियों ने ‘पर्यावरण बचाओ, मानव बचाओ’, ‘बेटी को मत समझो भार, जीवन का है ये आधार’, ‘जल है तो कल है’ तथा ‘पेड़ लगाओ, विद्युत बचाओ’ जैसे नारों के साथ आमजन में जागृति के प्रयास किए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के कन्हैयालाल जोशी, पार्षद नरेश जोशी, लक्ष्मण व्यास, प्रेमरतन जोशी, श्याम सुंदर चांडक, दुलीचंद शर्मा, अरविंद किशोर आचार्य, पीयूष पुरोहित, टूरिस्ट गाइड एसोशिएसन के अध्यक्ष आनंद व्यास, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, ग्रीन व्यू इकोटेक के निदेशक नवनीत पुरोहित, परमानंद ओझा, मघा फाउंडेशन के लक्ष्मण मोदी, नालंदा स्कूल के राजेश रंगा, बेसिक स्कूल के अमित व्यास, भारतीयम् बाल मंदिर के कमल आचार्य, बिन्नाणी कॉलेज के प्रबंधक गौरीशंकर व्यास, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के उपरजिस्ट्रार डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डूंगर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. राजेन्द्र पुरोहित, दिनेश ओझा, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय छात्रासंघ अध्यक्ष निखिल राजपुरोहित, विक्रमसिंह तंवर, एनएसपी के विष्णु साध, जैन पीजी कॉलेज के जयंत सोनावत, बेसिक कॉलेज के मनोज व्यास, रामपुरिया कॉलेज के भवानी सिंह चानी, देवेन्द्र राठौड़ तथा अरूण कल्ला सहित विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष ने किया।

अनेक संस्थाओं ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

इस अवसर पर शहर की अनेक स्कूलों, कॉलेजों, स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपने-अपने परिसर में स्वर्गीय मक्खन जोशी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रभारी अविनाश जोशी ने बताया कि सिस्टर निवेदिता कन्या महाविद्यालय, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, पंडित दीन दयाल उपाध्याय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, बेसिक महाविद्यालय, नालंदा स्कूल, भारतीयम् बाल मंदिर, राष्ट्र उदय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पिंक मॉडल स्कूल, मां करणी बी.एड कॉलेज, विवेक बाल मंदिर, एंजेल स्कूल, मुरली सिंह यादव मेमोरियल बीएड एवं आइटीआई कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुआं, सावित्राी शिक्षा निकेतन, विक्टोरियस स्कूल, अरविंद बाल मंदिर, वी किड्स, रमेश इंग्लिश स्कूल, राजस्थान बाल मंदिर, गुरूकुल, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, फल एवं सब्जी मंडी, ग्वाल बाल शिक्षण संस्थान सहित अनेक स्थानों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।