Agrasen Jayanti
Agrasen Jayanti
महाराजा अग्रसेन की जयन्ति के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा का आयोजन

बीकानेर। महाराजा अग्रसेन की 5139वीं जयन्ति के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन बीकानेर के अग्रवाल समाज की कई संस्थाओं ने मिलकर किया। इस शोभायात्रा में लगभग 35 पात्रों ने सजीव झांकियों में भाग लिया। यह शोभायात्रा अग्रवाल समाज चेतना समिति से सांय 3.30 बजे रवाना हुई। महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रजवलित कर व पुष्पांजली करके शोभायात्रा को रवाना किया गया। इस शोभायात्रा को आईपीएस सुश्री ममता गुप्ता एंव इनके परिजनों ने झंड़ी दिखाकर रवाना किया।

इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से शिव परिवार, महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी, राम दरबार, कृष्ण राधा, मां सरस्वती, मां दुर्गा व भारत माता की झांकियां प्रमुख थी। झांकियों मे नन्हे मुन्ने बच्चे कोई हनुमान के रूप से तो कोई नारद मुनी के रूप से अन्य बच्चों का मनोरंजन कर रहे थे। हनुमानजी तो खुद अपनी सैल्फी तक ले रहे थे। इस शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज चेतना समिति, जिला अग्रवाल सम्मेलन युवा ईकाई, श्री अग्रसेन सभा हरियाणा सेवा समिति आदी संस्थांए संयुक्त रूप से सम्मिलित हुई। झांकियां तैयार करवाने में प्रमुख रूप से श्री जय नारायण गोयल ने भागीदारी निभाई। रथों की व्यवस्था में मुख्यतः श्री सुनील मित्तल व श्री पुरूषोत्तम जी ने भूमिका निभाई। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया।

शोभायात्रा हेतु जगह जगह दूध, आईसक्रीेम, जल, नाश्ते इत्यादि की व्यवस्था विभिन्न संस्थानों द्वारा की गई। जिन मार्गो से शोभायात्रा निकली वे रास्ते फूलों से भर गये। कई स्थानों पर स्वागत द्वारा भी लगाये गये। इस शोभायात्रा में समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भारी मात्रा में भाग लिया। सभी व्यवस्थाओं का जायजा अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष श्री सुशील बंसल द्वारा लिया गया व एक सफल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का समापन अग्रसेन भवन, गोगागेट पर हुआ तथा शोभायात्रा में सम्मिलित हुए सभी महानुभावों द्वारा सामुहिक रूप से प्रशाद ग्रहण किया गया।