10 दिनों में दरे वापिस नही ली तो महिला कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

बीकानेर। शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कोटगेट पर तेल कंपनियो ने रसोई गैस की कीमत में 48 रूपए की बढ़ोतरी को लेकर महिलाओ ने मुंह पर काली पट्टी बांद कर और हाथ में नारे लेकर मौन प्रदर्शन किया।महिलाओ के हाथ में “पहले पुरुष परेशान(पेट्रोल),अब महिलाए परेशान(रसोई गैस)” एवं “मोदी क्या समझे महिलाओ का दर्द” जैसे नारे हाथो में थे।बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर जिला महिला कांग्रेस ने घेरा रोष व्यक्त किया।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की गत साढ़े चार वर्षो में महंगाई ने आम जन की कमर तोड़ दी है।घरेलु महिलाए बढ़ी हुई रसोई गैस की दरे वापिस लेने की मांग करती है।उन्होंने कहा की गरीब और कमजोर तबके के लोगो पर यह आर्थिक भार है।जिससे बर्दाश्त नही किया जायेगा। गौड़ ने चेतावनी देते हुए कहा की भाजपा सरकार ने 10 दिनों में बढ़ी हुई दरे वापिस नही ली तो महिला कांग्रेस सड़को पर उत्तर जायेगी। इस अवसर पर शहर जिला महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मनभरी, विमला फौगा, बसिरन, ब्लाक अध्यक्ष अमरजीत कौर, मुमताज शेख, आशा स्वामी, संतोष भाटी, अनुराधा भाटी, परमेश्वरी बिश्नोई, जशोदा पांडुई, कमली बानो, मुस्कान, महरुनिशा, गुलाब बानो, रजिया, रेहाना,  सुल्ताना, कौशल्या सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने रसोई गैस की बढ़ी हुई दरो को वापिस लेने की मांग।