28dec-bhagwat2

नोखा (जीवनदान चारण)। नोखा के उदासर ग्राम पंचायत के रामनगर गांव में धार्मिक आयोजन की शुरुआत के चलते हरओर धर्म के जयकारे सुनाई दिए। श्रीमती चुन्नी देवी धर्मपत्नी स्मृतिशेष भैराराम सियाग की प्रेरणा से उदासर में संगीतमय विराट श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा के आयोजन की शुरुआत मांगलिक 108 कलशों की शोभायात्रा से हुई। 108 महिलाओं ने कलश धारण कर रामनगर से कथा स्थल तक मांगलिक गीत भजनों के साथ शोभायात्रा भागवताचार्य कथा व्यास प्रभुप्रेमी के रथ के आगे आगे चलकर धार्मिक आयोजन की भव्य शुरुआत की। मुख्य यजमान नारायण राम सियाग रहे। शोभायात्रा के बाद कथास्थल के भव्य पांडाल में कथा व्यास प्रखर वक्ता गौ सेवा प्रेरक परम पूज्य श्री कन्हैयालाल पालीवाल प्रभुप्रेमी महाराज ने आरती के साथ भागवत कथा की शुरुआत की। व्यासजी की मधुरवाणी में कथा ज्ञानामृत श्रवण के लिये आसपास के क्षेत्रों से भक्त सपरिवार बड़ी संख्या में पहुँचे। इस कथा का आयोजन 26 दिसम्बर से 1 जनवरी 2018 तक होगा। कथा का समय दोपहर 12.15 से सायं 4.15 बजे तक रहेगा।आयोजक नारायण राम गणेशाराम सियाग की ढाणी में आयोजित भागवत कथा में चेतनराम पूर्व सरपंच उदासर, रामचंद्र, मोहनराम,ओमप्रकाश, हरिराम, जेठाराम, विक्की सियाग सहित गांव के सैकड़ों कार्यकर्ता इस धार्मिक आयोजन में अपनी सेवाएं दे रहे हंै। कथा स्थल तक पहुँचने के लिये नोखा,पाँचू सहित आसपास के गांवों में बसों की व्यवस्था की गई है।

lotus
आकर्षण का केंद्र बना भागवत कथा स्थल का भव्य पांडाल- नोखा के इस धार्मिक आयोजन में विशाल डॉम की भव्यता व कारीगिरी को देखकर हर कोई भक्त मंत्रमुग्ध है तथा कारीगरी की वाहवाही कर रहे हैं।
दानवीर कथावाचक- नोखा के जन्मे और भारत भर में धार्मिक कथाओं के जरिये गौमाता के लिये करोड़ों रूपये दान करने वाले राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास गौ सेवा प्रेरक प्रभुप्रेमी महाराज भारत में अलग पहचान रखते हंै। महाराज ने अब तक सैकड़ों कथाओं के माध्यम से करोड़ों रूपये की राशि अपने घर में नहीं रख कर देश की अलग अलग गौशालाओं में दान कर दी। महाराज की प्रेरणा से कई गौ शाला खुल चुकी है तथा कई गौशाला दान राशि ग्रहण कर पुनर्जीवित हो गई।