छात्र संघ चुनाव 2017 : सम्भाग के सबसे बड़े महाविधालय डूंगर सहित कई कॉलेजों में एनएसयूआई का कब्जा

बीकानेर। संभाग की सबसे बड़ी डूंगर कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एनएसयूआई के प्रत्याशी अशोक कुमार जाट चुनाव जीत गए हैं। यहां सोमवार सुबह से शुरू हुई मतगणना के बाद शाम सवा पांच बजे आए परिणाम में अशोक कुमार जाट को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है।

एमएस कॉलेज में एनएसयूआई की प्रियंका अध्यक्ष घोषित

राजकीय सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव इस बार बड़ा ही रोचक रहा। यहां 3,781 मतदाता में से 1580 ने ही मतदान का प्रयोग किया था। कम प्रतिशत से हुए मतदान से यहां मुकाबला और भी रोचक बना दिया था। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की उम्मीदवार प्रियंका ने लाड कंवर भाटी को हराकर विजयी प्राप्त की।

उपाध्यक्ष पद निर्दलीय तमन्ना गर्वा ने शिवानी राजपुरोहित को परास्त कर जीत हासिल की वहीं महासचिव पद के लिए निर्दलीय एकता पारीक ने इतिश्री कौशिक व रूकसार बानो को हराकर जीत प्राप्त की। संयुक्त सचिव पद पर निमा जाट ने आफरीन बानो को हराया है।

जैन पीजी कॉलेज में आई एनएसयूआई

श्री जैन पीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों में एनएसयूआई ने एबीवीपी का सूपड़ा साफा करते हुए सभी पदों पर जीत हासिल की है। यहां 462 में से 324 जनों ने वोट डाले थे।

अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के वरूण बारासा एबीपीवी के राहुल गहलोत को 19 वोट से हराया है वहीं उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उमेश कुमार करनाणी 16 वोट से एबीवीपी की अंकिता मोदी को मात दी।

महासचिव पद पर कौशल मालू एनएसयूआई निर्विरोध घोषित किए जा चुक हैं जबकि संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई की ही शगुन ने 18 वोट से सुरेश विश्नोई के खिलाफ जीत हासिल की है।

एमजीएसयू में एबीवीपी ने की जीत काबिज़

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने परचम लहरा दिया है। यहां कुल 574 मतदाताओं में से 463 ने अपने मत का उपयोग किया था।

अध्यक्ष पर एबीवीपी के जयवीर सिंह विजयी ने एनएसयूआई प्रफुल्ल हाटिला को हराकर जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कंचन जोधा ने रवि पुरोहित को परास्त किया है।

महासचिव पद की उम्मीदवार प्राची पुरोहित विजयी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों सुभाष चन्द्र कस्वां व कैलाश कड़वासरा को पछाड़कर जीत हासिल की है। संयुक्त सचिव पर राजेन्द्र कुमार ने सुहैब मोहम्मद कुरैशी को हराकर जीत हासिल की है।

एनएसपी कॉलेज में प्रदीप बने अध्यक्ष

नेहरू शारदा पीठ पीजी महाविद्यालय के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। यहां 474 में से 330 छात्रों ने अपने मतदान का प्रयोग किया था।

अध्यक्ष पद पर प्रदीप उपाध्याय ने विकाससिंह के खिलाफ 25 वोट से जीत हासिल की है। वहीं मनीष जालप ने जगदीश गिरि को हराकर उपाध्यक्ष पद प्राप्त किया है।

महासचिव पद के लिए बजरंग प्रजापत ने प्रभा स्वामी को पछाड़ते हुए विजय प्राप्त की है और संयुक्त सचिव पद पर सुरेश सारस्वत ने कैलाशराम नाई को हराते हुए जीत हासिल की है।

लॉ कॉलेज में एबीवीपी का परचम

राजकीय विधि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित हो गया है। यहां हुए मतदान में 334 मतदाताओं में से में से 187 ने ही मतदान किया था।

अध्यक्ष एबीवीपी अशोक कुमार विश्नोई ने अपने प्रतिद्वन्द्वी वीरेन्द्र को १० वोट से हराकर जीत हासिल की है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के हंसराज ने ५ वोट से जीत हासिल कर प्रियांश शर्मा को हराया है।

महासचिव पद पर एबीवीपी की उम्मीदवार खुशबु ने नरेन्द्रसिंह को ४५ वोट से मात देकर जीत हासिल की है। ज्ञात रहे कि संयुक्त सचिव पर रूचि मोदी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है।

नोखा के बागड़ी कॉलेज में एबीवीपी का पूरा पैनल जीता

बागड़ी कॉलेज, नोखा में एबीवीपी ने सभी पदों पर एकतरफा जीत हासिल कर विजयी परचम लहराया है। यहां अध्यक्ष पद पर बालकिशन ने 204 वोटों से जीत हासिल की है।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुंदरलाल, महासचिव पद पर श्याम विश्नोई व संयुक्त सचिव पद पर पीयूष सोनी ने विजयी घोषित किए गए है।

लूणकरणसर राजकीय कॉलेज में निर्दलीय अध्यक्ष 

लूणकरसर स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का मुकाबला बड़ा ही रोचक रहा। यहां अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार गणपत जाखड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश भुंवाल को 54 वोटों से मात दी है।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दली उम्मीवार किरण योगी ने ने एनएसयूआई के मुकेश सांसी को 74 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं महासचिव पद पर एनएसयूआई की रुखमा मेघवाल ने प्रदीप गोदारा को 56 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है।

संयुक्त सचिव पद पर निर्दलीय सोमा मेघवाल ने एनएसयूआई परमेश्वरलाल तर्ड को 82 वोटों से शिकस्त देकर विजयी प्राप्त की है।