जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से दो हिन्दुस्तान की बात करते है, उससे स्पष्ट है कि उनके हिन्दुस्तान में आतंकवादियों का सम्मान होता और हमारे हिन्दुस्तान में सेना व सैनिकों का सम्मान होता है।

arham-english-academy
त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का हिन्दुस्तान मजबूर होता है और हमारा हिन्दुस्तान मजबूत होता है। उनके हिन्दुस्तान में संसाधनों पर पहला हक एक समुदाय का होता है और हमारे ्रहिन्दुस्तान में संसाधनों पर पहला हक देश के गरीब व निर्धन का होता है। उनके हिन्दुस्तान में देश के गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच नहीं होता, हमारे हिन्दुस्तान में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा कवच होता है। उनके हिन्दुस्तान में देश की आधी आबादी के पास भी बैंक अकाउन्ट नहीं थे और हमारे हिन्दुस्तान में देश के 90 प्रतिशत लोगों के पास बैंक अकाउन्ट है।

त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए केन्द्र सरकार को किसानों के आंकड़ें भी नहीं दे रही और यूरिया के लिए किसानों को लाठी खानी पड़ रही है। युवाओं का आर्थिक आधार पर मिलने वाले10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भामाशाह योजना को नकार दिया है और आयुष्मान भारत योजना को स्वीकार नहीं किया गया है।
त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के १०० दिन में नोजवान हैरान, किसान परेशान, रोगी हल्कान और महाराणा प्रताप की जगह अकबर महान है। राहुल गांधी के निर्देशन में चल रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार का ऐसा राजस्थान है।

cambridge convent school bikaner