राष्ट्रभक्ति के जोशीले अंदाज में  शान से निकली 'तिरंगा स्वाभिमान यात्रा'
बीकानेर। स्वंतत्रता संग्राम के अग्रदूत बनकर मरूधरा में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ बीकाणे में सबसे पहले तिरंगा फहराने वाले स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामनारायण जी शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि के मौके पर निकाली गई विशाल तिरंगा स्वाभिमान यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा के आव्हान पर भारत माता के जयकारों से गूंजते माहौल में प्रबुद्धजनों की अगुवाई में निकाली गई शान से तिरंगा थामे युवाओं के जोशीले अंदाज ने स्वंतत्रता आंदोलन की याद को ताजा कर दिया,इस दौरान समूचा माहौल भी तिरंगामय हो गया। जस्सूसर गेट के बाहर वैद्य मघाराम भवन से रवाना हुई तिरंगा स्वाभिमान यात्रा का शहर में अनेक जगहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। यात्रा में बीकानेर के अलावा आस पास के गांवो-कस्बों से भी बड़ी तादाद में  राष्ट्रभक्त  शामिल हुए और भारत माता के जयकारें लगाकर देश की आवाज बुलन्द करने में अपनी सहभागिता निभाई। राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ निकाली गई इस यात्रा को वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा,वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी सत्यनारायण हर्ष, दाऊलाल व्यास  व स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामनारायणजी शर्मा की पत्नि कमला देवी शर्मा ने  तिरंगा ध्वज फहरा कर रवाना किया। इससे पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव चायल,सोनू चढ्ढा,मुकेश त्यागी,जय प्रकाश भा भू ने स्वतंत्रता सेनानियों का साफा पहना कर स्वागत किया। जन सैलाब के साथ वैद्य मघाराम भवन से रवाना हुई यह यात्रा नया शहर थाने के सामने से होते हुए नत्थुसर गेट,बाहर गुवाड़ चौक,मोहता चौक,तेलीवाड़ा,दाऊजी रोड़, कोटगेट,केईएम रोड़ और सार्दुल सर्किल से पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मार्क उद्यान पहुंची जहां यात्रा में शामिल जन समुदाय ने स्व.रामनारायण जी शर्मा के साथ ज मू कश्मीर के उड़ी सैन्य कै प पर हुए आंतकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जांबाज शहीदों का स्मरण कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी।
राष्ट्रभक्ति से लबरेज नजर आया माहौल
 शान से लहराता तिरंगा और भारत माता के गूंजते जयकारों के साथ निकली तिरंगा स्वाभिमान यात्रा के दौरान बीकाणे का माहौल आज राष्ट्रभक्ति से लबरेज नजर आया। यात्रा में अग्रणीय रहे युवाओं का जोश तो देखते ही बन रहा था। जोश ए जुनुन के साथ राजनैतिक,गैर राजनैतिक,सामाजिक और स्वंयसेवी संगठनों के प्रतिनिधि भी राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए। कई संगठनों और छात्रसंघों के प्रतिनिधी तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारें लगाते हुए जुलुस के रूप में यात्रा में शामिल हुए। बीकानेर के लिये ऐतिहासिक बनी तिरंगा स्वाभिमान यात्रा  में पहली दफा सभी राजनैतिक दलों के नेता और प्रतिनिधि एक साथ भारत माता के जयकारें लगाते हुए राष्ट्र की आवाज बुलन्द करते नजर आये।
आजादी की जंग के मजबूत लड़ाके थे स्व.रामनारायण
 तिरंगा स्वाभिमान यात्रा के समापन पर शहीद स्मारक में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम के बाद जन समुदाय को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा ने जंगे आजादी में अपने साथी रहे स्व.रामनारायण जी शर्मा के साथ जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि आजादी की जंग में मजबूत लड़ाके रहे स्व.रामनारायण जी ने अंग्रेजी हुकुमत को ललकातें हुए भारत माता के बुलन्द जयकारें के साथ सन १९४२ में बीकानेर की धरती पर पहली बार तिरंगा फहराया। इसके लिये उन्हे अनेक यातानाएं भी झेलनी पड़ी लेकिन उनका हौंसला कमजोर नहीं पड़ा। जेल से रिहा होने के बाद भी स्व.रामनारायण जी शर्मा आजादी की जंग में अग्रदूत बनकर स्वतंत्रताओं सेनानियों के साथ अंग्रेजो के खिलाफ मुहिम में शामिल रहे। घर-परिवार की पीड़ा और शारारिक कष्टों के बाद भी उनके तैवर कमजोर नहीं पड़े। अंग्रेजी हुकुमत ने उन्हे कमजोर करने के लिये तरह तरह के हथकंडे अपनाये लेकिन अपने पिता महान स्वतंत्रता सेनानी वैद्य स्व. मघाराम जी के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होने आजादी की जंग को जारी रखा।
इन्होने बढ-चढ कर निभाई भागीदारी
वर्तमान हालातों में जब हमारा देश जंग के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ दहाड़ रहा है,ऐसे मौके पर देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिये महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामनारायण जी शर्मा की पुण्यतिथि पर निकाली गई तिंरगा स्वाभिमान यात्रा में हर वर्ग समुदाय के लोगों ने बढ चढ कर अपनी भागीदारी निभाई और यात्रा में शामिल होकर भारत माता की आवाज को बुलन्द किया। यात्रा में शामिल होने के लिये बीकाणे के उत्साही युवा तो यात्रा शुरू होने से पहले ही पहुंचना शुरू हो गये थे। बीकानेर में ऐतिहासिक रही इस तिरंगा स्वाभिमान यात्रा में विधायक डॉ.गोपाल जोशी, महापौर नारायण चौपड़ा,शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य,देहात भाजपा अध्यक्ष सहीराम दुसाद,शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन कल्ला,पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा,पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसदू अहमद, शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्रीमति सुनिता गौड़,समाजसेवी भागीरथ सारस्वत,अरविन्द मिढ्ढा,भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत,पूर्व पार्षद अरविन्द आचार्य,पार्षद आर्दश शर्मा,भाजपा नेता अनवर अजमेरी,अयूब कायमखानी,शहर भाजपा महामंत्री पाबूदानसिंह राठोड़,कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित, रमेश तिवाड़ी,शहर भाजपा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,सामाजिक कार्यकर्ता धनपत चायल,छात्रनेता वेद व्यास,आत्माराम तर्ड,शिवलाल गोदारा,विक्की चढ्झ्ढा, मनीष पुरोहित,अनिल कल्ला,शबीर अहमद,दिनेश सिंह भदौरियां,महावीर रांका,दिलीप बांठियां,केके शर्मा,गुल्लू भाटी,भूपेन्द्र शर्मा,केशव शर्मा,देवेन्द्र सारस्वत,भैरूरतन जस्सू,मुकेश ओझा,मनोज सारस्वत ,नवीन बिहाणी,रोहत श्रीमाली,दिपक गहलोत,विष्णु साध,रवि गहलोत,आसकरण ओझा,पूनम कंवर,प्रेरणा पारीक,सीमा राजपुरोहित,अफरोज कुरैशी,अरूण व्यास,अभिषेक पंवारऔर पवन सिंघानियां समेत बड़ी तादाद में सामाजिक कार्यकर्ता ने सहभागिता निभाई।
 एनसीसी स्क्वाड्रन रहे आकर्षण का केन्द्र
 विशााल तिरंगा स्वाभिमान यात्रा में शामिल एनसीसी स्क्वाड्रन के पांच सौ केडेटस आकषर्ण का केन्द्र रहे, जो कै प कंमाडेंट कर्नल प्रदीप पूनियां के नेतृत्व में अनुशासित मार्च पास्ट करते हुए शामिल हुए। यात्रा में तांगे पर सजाई गई भारत माता की झांकी और हजारों युवाओं के हाथ में लहराते तिरंगे झंडे विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे।
 तहेदिल से जताया आभार 
आयोजन समिति के शांति प्रसाद शर्मा,मुकेश सारस्वत और प्रदीप शर्मा ने  तिरंगा स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामनारायण जी शर्मा तथा उड़ी के आंतकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के जांबाजों को श्रद्धाजंलि देने के कार्यक्रम में शामिल तमाम गणमान्यजनों एवं जन समूह का तहदिल से आभार जताया।