varsha bhojak

लाडनूं। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. परमेन्द्र सिहाग ने सुश्री वर्षा भोजक को चूरू लोकसभा में महासचिव पद पर नियुक्ति प्रदान की है। सुश्री भोजक लाडनूं निवासी स्व. बसन्त कुमार भोजक की पुत्री हैं तथा काफी समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही हैं।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. परमेन्द्र ने नियुक्ति के दौरान विश्वास जताया कि भोजक पूर्ण कर्मठता से अपनी जिम्मेवारी निभाएंगी तथा कांग्रेस की रीति-नीति को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। सुजानगढ़ निवासी वर्षा भोजक के इस पद पर नियुक्ति मिलने पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर है।

पूर्व मंत्री भंवरलाल मेघवाल, प्रधान पंचायत समिति सुजानगढ़ फूसाराम गोदारा, बजरंग सैन, पालिकाध्यक्ष सुजानगढ़ सिकन्दर खिलजी, लाडनूं से छगनलाल भोजक, विष्णु भोजक, मनीष भोजक, सरदारशहर से शिवदयाल भोजक, ओमप्रकाश भोजक, जोधपुर से पवन भोजक, लूणकरणसर से दीपक शर्मा, बीकानेर से राजेन्द्र शर्मा, बसन्त शर्मा, पवन भोजक सहित अनेक जनों ने वर्षा को बधाइयां प्रेषित की है। वर्षा पूर्व में सुजानगढ़ कॉलेज में एनएसयूआई में महासचिव पद पर भी रह चुकी हैं।

JP tailor