Site icon OmExpress

अवधेश मिश्रा ,देव सिंह,के के गोस्वामी पहुचे प्रिंस सिंह राजपूत के जन्मदिन पर

पटना , अनमोल कुमार
भोजपुरी सिनेमा के बहुबाली सुपर स्टार अभीनेता प्रिंस सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर गणपति के पावन दिन आज दो – दो प्रोडक्शन हाउस का शुभारंभ किया गया। इनमें एक है मति प्रोडक्शन, जिसके निर्माता हैं – अवधेश कुमार सिंह और दूसरा है मयूरी प्रोडक्शंस, जिसकी निर्मात्री हैं – पायस पंडित। इन दोनों प्रोडक्शन हाउस को एक साथ लांच हुआ, जो प्रिंस सिंह राजपूत के जन्मदिन पर शुरू हुआ। इस मौके पर भोजपुरी के कई जानेमाने लोग शामिल हुए और शुभकामनाएं दी। जैसे अवधेश मिश्रा ,देव सिंह,के के गोस्वामी ,अमरीश सिंह ,अजय कुमार ,सुजीत सिंह ,विष्णु शंकर बेलु राज यादव, लाल बाबू पंडित,अजित मंडल, सोनी पटेल ,संजय कुमार सिंह,संजय पांडेय, संजय भूषण पटियाला है ।

इसके साथ ही इन प्रोडक्शन हाउस के साथ प्रिंस सिंह राजपूत को पहली फ़िल्म के लिए साइन भी किया गया है। इसके बाद प्रिंस सिंह राजपूत ने बताया कि गणपति के आगमन पर इन दोनों प्रोडक्शन हाउस की शुरू बेहद शुभ है। इसकी ओपनिंग एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुई, जिससे कई फिल्मों का निर्माण किया जाएगा। इसमें पहला फ़िल्म मुझे ऑफर हुआ है। इसके लिए मैं दोनों प्रोडक्शन हाउस के प्रोड्यूसर को धन्यवाद देता हूँ। पायस पंडित और अवधेश कुमार सिंह के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

इससे पहले प्रिंस सिंह राजपूत को उनके जन्मदिन पर इंडस्ट्री के लोग और उनके चाहने वालों ने खूब सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं प्रिंस ने दिन की शुरुआत गणपति की पूजा पाट से की और सबों का आभार व्यक्त किया। आपको बता दें कि इससे पहले प्रिंस कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत चुके हैं और अब उनकी और भी कई फिल्में आने वाली हैं।।

Exit mobile version