Site icon OmExpress

आत्मा शुद्धि का सर्वोत्तम साधन है तप : साध्वीश्री कीर्तिलताजी


तप की हुई अनुमोदना, 12 तपस्वियों का किया अभिनन्दन
बीकानेर।गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शुक्रवार को महिला मंडल भवन में वर्षीतप करने वाले तपस्वियों की अनुमोदना व अभिनंदन किया गया। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि मंडल बहनों ने गीतिकाओं की प्रस्तुति दी। साध्वी श्री कीर्तिलताजी ने तप की महिमा बताते हुए कहा कि आत्मा को शुद्ध करने का सबसे बड़ा साधन ही तप है। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि तिलक, माला और साहित्य से 12 तपस्वियों का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में सैकड़ों महिला मंडल सदस्यों तथा अन्य श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

Exit mobile version