Site icon OmExpress

आयुर्वेदिक इम्यून बूस्टिंग किट है प्रभावशाली – प्रो. शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी (एनआईए) के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम “इण्डियन मेडिसिन्स फार्मास्यूटिकल कार्पो. ली.” द्वारा निर्मित “आयुरक्षाइम्युनो बूस्टिंग किट” व “आयुर्वेद बाल रक्षा किट” बड़ों व बच्चों में रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत ही असरदायक किट है। इन किटों में च्यवनप्राश, आयुष क्वाथ, संसमनी वटी, अनु तेल का एक पैकेट तैयार किया गया है। प्रो. राकेश नागर ने बताया कि आयुष एक्सपो व फ़ूड फेस्टिवल में आयुर्वेद बाल रक्षा किट व आयुरक्षा इम्युनो बूस्टिंग किट का मुफ्त वितरण किया जाएगा।

Exit mobile version