Site icon OmExpress

आशीष पुरोहित को साहित्य अकादेमी का युवा पुरस्कार अर्पित

बीकानेर।युवा कवि और आलोचक आशीष पुरोहित को उनके राजस्थानी काव्य संग्रह के लिए साहित्य अकादेमी का युवा पुरस्कार अर्पित किया गया। नई दिल्ली के त्रिवेणी कला संगम सभागार में आयोजित इस समारोह की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया थीं।अध्यक्षता अकादेमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक ने की।
अकादेमी के सचिव के.श्रीनिवासन राव ने संचालन करते हुए बताया कि आशीष पुरोहित का कविता संग्रह मानवीय संबंधों की पड़ताल करते हुए सार्वभौमिकता को समेटे है।
इस अवसर पर राजस्थानी सहित 24 भारतीय भाषाओं के युवा रचनाकारों को युवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार स्वरूप 50,000 रुपए की राशि व ताम्र फलक भेंट किया गया।इस अवसर पर कविता कोश परिवार से साहित्यकार शारदा सुमन और राहुल शिवाय भी उपस्थित थे।

Exit mobile version