बीकानेर पंचायत समिति मे प्रधान व उप प्रधान ने किया कार्यभार ग्रहण। आसोपा व नापासर सरपंच प्रतिनिधि तावानीया ने किया नापासर की जनता का आभार

नापासर न्यूज,। बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान चुने गए कांग्रेस के लाल चंद आसोपा व उप प्रधान राज कुमार कस्वा ने आज शनिवार दोपहर को अपना अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान व उप प्रधान ने कहा की सभी को साथ लेकर विकास करवाना ही हमारी प्राथमिकता होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार शाम को पांच बजे लाल चंद आसोपा अपने गृह क्षेत्र गाँव नापासर पहुंचे। जहा पर नापासर के नागरिको व कांग्रेस के कार्यकरताओ ने रेलवे फाटक पर आसोपा का गुलाल लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। रेलवे फाटक पर दो- दो डीजे पर गाड़ियों के काफिले के साथ ग्रामिनो ने चुंगी चौकी होते हुए मुख्य बाजार तक विशाल जुलूस निकाला रास्ते मे जगह जगह ग्रामिन महिला पुरषो ने आसोपा को तिलक लगाकर माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पिछले 70 वर्षो मे नापासर से कोई पहलीवार प्रधान बना है और विकास के मामले मे नापासर दूसरे क्षेत्रों से बहुत पीछे है। नापासर की जनता को एक आस की किरण विकास को लेकर आ रही है।

नापासर ग्राम पंचायत सरपंच भी युवा, उप सरपंच भी युवा, प्रधान भी युवा,उप प्रधान भी युवा, बीकानेर पंचायत समिति नापासर के वार्ड नंबर 10 से जीते डाइरेक्टर भी युवा इस प्रकार चारो तरफ युवा ही युवा है लोगो मे नापासर के विकास को लेकर बहुत ही उत्सुकता है।