

जयपुर।कोरोना काल के बाद जैसे जैसे हालात संभलते जा रहे हैं, वैसे वैसे रेलवे भी संभलता जा रहा है. कोरोना काल के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के चारों मंडल से चलने वाली सैंकड़ों रेलों पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया था और एक वक्त तो ऐसा भी आया था कि किसी भी रेलवे स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं चल रही थी, लेकिन अब धीरे धीरे सभी रेलों को फिर से शुरू किया जा रहा है.इसी कड़ी में कोरोनाकाल में बंद हुई 7 ट्रेनों (Trains) को फिर से शुरू कर दिया गया है. इसे रेलवे द्वारा राजस्थान (Rajasthan) के यात्रियों को दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift) माना जा रहा है. एनडब्ल्यूआर के पीआरओ शशि किरण ने बताया कि कोरोना काल में NWR की रेलसेवाएं घटकर आधी रह गई थीं
पीआरओ शशि किरण ने बताया कि फिर धीरे धीरे लंबे रूट की ट्रेनों को शुरू किया गया, लेकिन अब लगभग सभी रेलें फिर से शुरू हो गई हैं. जिन रूट पर बंद पड़ी ट्रेनों की मांग उठ रही थी उन रूट्स पर 7 रेलों का आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया है. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. खासकर त्योहारी और उसके बाद शादी सीजन के कारण आवाजाही करने वाले लोगों को नई ट्रेनें शुरू होने का लाभ मिलने की उम्मीद है. NWR के चारों मंडल में सबसे ज्यादा जयपुर से रेलों का आवागमन होता था. नियमित और साप्ताहिक मिलाकर जयपुर रेलवे स्टेशन से एक दिन में तकरीबन सवा सौ रेलें गुज़रती थी जो कोरोना काल में बिल्कुल बंद हो गई थी. अब फिर 50 से 70 के बीच धीरे धीरे शुरू की गई, लेकिन अब ये आंकड़ा एक बार फिर से 100 के पार जा रहा है._
– ये 7 स्पेशल ट्रेनें शुरू
1. गाड़ी संख्या 04779,_ _श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा दिनांक 7 नवंबर 2021 से आगामी आदेशों तक श्रीगंगानगर से प्रतिदिन 04.20 बजे रवाना होकर 07.10 बजे सूरतगढ पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04780, सूरतगढ़-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक सूरतगढ से प्रतिदिन 20.10 बजे रवाना होकर 23.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी._
– 2. गाड़ी संख्या 04768, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक श्रीगंगानगर से प्रतिदिन 11.25 बजे रवाना होकर 13.05 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04769, हनुमानगढ-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा दिनांक 8 नवंबर से आगामी आदेशों तक हनुमानगढ़ से प्रतिदिन 07.15 बजे रवाना होकर 08.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी._


– 3. गाड़ी संख्या 04776, हनुमानगढ-सादुलपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक हनुमानगढ़ से प्रतिदिन 14.00 बजे रवाना होकर 18.00 बजे सादुलपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04775, सादुलपुर-हनुमानगढ प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक सादुलपुर से प्रतिदिन 19.15 बजे रवाना होकर 23.30 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी._
– 4. गाड़ी संख्या 09747, सूरतगढ़-अनूपगढ़ प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक सूरतगढ से प्रतिदिन 04.20 बजे रवाना होकर 06.05 बजे अनूपगढ़ पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09748, अनुपगढ़-सूरतगढ़ प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक अनूपगढ़ से प्रतिदिन 06.30 बजे रवाना होकर 08.20 बजे सूरतगढ़ पहुंचेगी.
– 5. गाड़ी संख्या 04867, रतनगढ़-सरदारशहर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक रतनगढ़ से प्रतिदिन 16.55 बजे रवाना होकर 18.10 बजे सरदारशहर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04868, सरदारशहर-रतनगढ़ प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक सरदारशहर से प्रतिदिन 18.35 बजे रवाना होकर 19.45 बजे रतनगढ़ पहुंचेगी ।
– 6. गाड़ी संख्या 04862, चूरू-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक चूरू से प्रतिदिन 14.20 बजे रवाना होकर 19.00 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04861, जयपुर-चूरू प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक जयपुर से प्रतिदिन 19.20 बजे रवाना होकर मध्यरात्रि 00.05 बजे चूरू पहुंचेगी ।
– 7. गाड़ी संख्या 04839, जोधपुर-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 7 नवंबर से आगामी आदेशों तक जोधपुर से प्रतिदिन 13.50 बजे रवाना होकर 18.20 बजे बाड़मेर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 04840, बाड़मेर-जोधपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 8 नवंबर से आगामी आदेशों तक बाड़मेर से प्रतिदिन 00.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी ।
