

उदयपुर।उदयपुर में 2 दिन पहले कन्हैयालाल की हत्या के मामले में SIT लगातार एक के बाद एक कड़ी को जोड़ रही है। गुरुवार को SIT की टीम दोनों आरोपियों को लेकर सुखेर थाना इलाके में एक फैक्ट्री पर पहुंची। नकाबपोश दोनों बदमाशों को लेकर फैक्ट्री में काफी देर तक जांच हुई। मौका तस्दीक के बाद फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। माना जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने यह वीडियो यहीं से बनाया था। यह फैक्ट्री रियाज के दोस्त शोएब की थी।
जानकारी के अनुसार 6 से ज्यादा एसआईटी के अधिकारी दोनों आरोपियों को लेकर सपेटिया गांव में पहुंचे। फैक्ट्री शोएब नाम के एक व्यक्ति की थी। जो आरोपी रियाज का दोस्त था। सामने आया कि दोनों आरोपियों ने वायरल वीडियो इसी फैक्ट्री में बनाया था। SIT ने अब तक हत्याकांड में काम मे लिए गए हथियार को बरामद कर लिया है।
फैक्ट्री का नाम SK इंजीनियरिंग वर्क्स था। पुलिस ने मौका तस्दीक करवाई। पुलिस ने फेक्ट्री से कुछ चीजें भी बरामद की। पुलिस फैक्ट्री के सामने बने शोएब के आफिस को भी सीज किया।
दोनों काे फैक्ट्री में दिखाई जगह
मजदूरों ने बताया कि सुबह पुलिस की गाड़ियां आई। 2 आरोपियों को हथकड़ी लगा रखी थी। दोनों के मुंह पर नकाब भी था। उनको कुछ जगह दिखाई और पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों कुछ जगह के बारे में भी बताया। माना जा रहा कि इसी जगह वीडियो बनाया गया। दोनों आरोपी यहां काम नहीं करते थे। फैक्ट्री के चौकीदार ने कहा कि दोनों आरोपी यहां काम नहीं करते थे। बस एक आरोपी यहां आता जाता था। दोपहर बाद दोनों आरोपियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।