Site icon OmExpress

एक दिवसीय हल्ला बोल  धरना प्रदर्शन सोमवार को


बीकानेर सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन श्रम विभाग बीकानेर के आगेआहुत करने का निर्णय लिया गया है,जिसमें जिले की समस्त यूनियनें अपने सदस्यों सहित भागीदारी निभायेगी
विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों के आवेदन रिन्यूअल पंजीयन इत्यादि पत्रावलियों मेंअनर्गल आक्षेप लगाकर पुनः पोर्टल पर श्रम निरिक्षकों द्वारा भेजी जा रही है। जो कि कतई सही नहीं है इसी विरोधाभास हेतु समस्त संगठनो ने एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम 24 फरवरी 2020 सुबह 10:00 बजे रखा गया है।असंगठित मजदूर यूनीयन के महामंत्री नवीन आचार्य ने बताया कि श्रम निरक्षको द्वारा श्रमिक हितो पर हो रहे कुठाराघात को अब सहन नहीं किया जायेगा। विभाग से मिलने वाली हितलाभ की की राशि पर श्रम विभाग अपनी कुंडली मारकर बैठा है।

सर्व कामगार सेवा संघ के सदस्य पूर्ण सिंह मेहरा ने कहा कि ऑफलाइन ऑनलाइन अंशदान की रसीद मांगी जा रही जबकि इसका रिकॉर्ड विभाग के पास संधारित है। धरने में शबनम बानौ,आर.एस.हर्ष,ओमप्रकाश कुकणा,भगवानाराम प्रजापत,गौरीशंकर ब्यास,नमामी शंकर ब्यास,जितेन्द्र कुमार पासी,भंवर सिंह पंवार,रूघाराम मेघवाल, रघुवीर दान चारण,घनश्याम प्रजापत,हरिकिशन जाट।

Exit mobile version