Site icon OmExpress

एसकेआरएयू: विद्या परिषद के सदस्य निर्वाचित, कुलपति ने दिलाई शपथ

बीकानेर, 3 दिसम्बर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के विद्या परिषद के तीन सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन मंगलवार को हुआ। कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने इन सदस्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी से विद्या परिषद के निर्णयों की गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
छात्र कल्याण निदेशक और मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. वीर सिंह ने बताया कि विद्या परिषद सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान कृषि महाविद्यालय बीकानेर के सहआचार्य डॉ. विजय शंकर आचार्य, कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर के सहआचार्य डॉ. रणवीर सिंह राठौड़ और कृषि अनुसंधान केंद्र की सहायक आचार्य डॉ. सीमा चावला का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उक्त निर्वाचन दो वर्ष के लिए हुआ है। इस दौरान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर शिक्षा प्रो. विमला डुकवाल, कृषि अनुसंधान केंद्र श्रीगंगानगर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यू. एस. शेखावत, परीक्षा नियंत्रक प्रो. ए. के. शर्मा, डॉ. चित्रा हैनरी, इंजी. जे. के. गौड़ आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version