Site icon OmExpress

कमलेश माली बाली तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त

बाली ।राष्ट्रीय राजस्थान रक्तदान सेवा संस्थान ने कमलेश माली को बाली तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । संस्था अध्यक्ष अजय जैन एवं प्रकाश राजपुरोहित की अनुमति से कमलेश सेवाड़ी को बाली तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया । पिछले कई सालों से कमलेश द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा दी जा रही है ,उनके सेवा कार्यो को देख कर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है ओर इस पर खरा उतरने की उम्मीद जताई है।

संस्था की ओर से भी उनको हार्दिक बधाई व उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। कमलेश माली ने कहा कि राष्ट्रीय राजस्थान सेवा संस्थान का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा दिये गए कार्य मे पूर्ण रूप से खरा उतरने की हरसंभव कोशिश करूंगा।

Exit mobile version