बीकानेर.(हेम शर्मा)।डा. बी डी कल्ला साहब आप जन प्रतिनिधि है भले ही रानी बाजार अंडर ब्रिज वाला इलाका आपके विधानसभा क्षेत्र में नहीं है, बीकानेर शहर तो आपका ही है। क्या अंडर ब्रिज और इसे बनाने से पहले रेलवे लाईन के पास वाले नाले का काम और सीवरेज का काम तकनीकी रूप से ठीक हुआ है क्या? यह बीकानेर के जन जीवन के लिए कोई नया नासूर तो नहीं बन रहा है? कल्ला जी अंडर ब्रिज निर्माण की तकनीकी पहलुओं और धरातल की समीक्षा करवा लें। ऐसा करना जनहित में ही नहीं सरकार और आपके हित में भी होगा। अधिकारी तो चले जाएंगे आपको तो यहीं रहना है। भविष्य में अंडर ब्रिज का निर्माण, इस से सटी सीवरेज और रेलवे लाईन का नाला कोई समस्या बनता हो तो अभी सुधार करवा लें ! यह काम बीकानेर शहर के जन जीवन से जुड़ा है। आप जनप्रतिनिधि और सरकार के जिम्मेदार मंत्री है। बड़प्पन दिखाएं। कोई जानबूझकर या जल्दबाजी में गलती हो रही हो तो सुधार करवा दीजिए। इस मामले में अधिकारी गैर जिम्मेदार है क्या? एक बार मौका तो देख लीजिए! इस अंडर ब्रिज का 23 फरवरी 2023 उद्घाटन होना था अभी तक बना ही नहीं है। इसके कारणों का विश्लेषण करने से सारा माजरा आप समझ सकते हैं। इससे जनजीवन कितना प्रभावित हो रहा है। जरा झांक लीजिए। डा. बी.डी. कल्ला राजस्थान की राजनीति में बड़ी शख्सियत हैं। सरकार में कल्ला की तूती बोलती है। कल्ला ने बीकानेर में अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के बड़े काम करवाएं हैं। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र रानी बाजार रेलवे क्रासिंग पर अंडर ब्रिज वाला इलाका भले ही कल्ला के वोट क्षेत्र में नहीं आता होगा, परंतु बीकानेर शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रानी बाजार अंडर ब्रिज का निर्माण एक पहेली बन गया है। कल्ला साहब आप मौका देखकर ही समझ सकते हैं। क्या जनता के लिए एक नई परेशानी तो जन्म नहीं ले रही है? आप जनप्रतिनिधि है संभालिए ।