बीकानेर-ओम एक्सप्रेस -शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभाग के पदाधिकारियों से मीटिंग की।मीटिंग में सर्वसहमति से फैसला किया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर 22 या 23 को प्रस्तावित “ईद की नमाज़ छत पर” जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को घरों में ईद की नमाज़ पढ़ने के लिए प्रेरित करेगा जिससे जाने अनजाने ईद की नमाज़ के लिए लोग ईदगाह में ना पहुंच जाए।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी ने कहा कि यह बेहद तकलीफ देह है कि इस बार हम ईद की नफ्ल नमाज़ ईदगाह में नहीं पढ़ पाएंगे और हमारे हिन्दू,क्रिश्चियन,सिख,जैन भाइयों से नहीं मिल पाएंगे।जिससे हमारी ईद फीकी रह जाएगी।

परंतु अपनी,अपने परिवार,शहर और देश की खातिर हमे यह कुर्बानी देनी ही होगी।इस अवसर पर मेहबूब रंगरेज,नासिर तंवर, एड अशरफ उसता,अज़ीज़ अहमद अब्बासी, इक़बाल रंगरेज,असलम पेंटर,अलिमुदीन जामी,मुनीर कुरैशी,शकील खैरादी आदि शामिल हुए।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग लगातार सामाजिक संस्थाओं के जरिए भोजन और मास्क का वितरण कर रहा है एवं पीबीएम हॉस्पिटल में रक्त दान की कमी के चलते रक्त दान भी किया था।