Site icon OmExpress

कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने वेटरनरी विश्वविद्यालय
“कैलेण्डर -2023” का किया लोकार्पण

बीकानेर, 02 जनवरी। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने सोमवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा तैयार “राजुवास कैलेण्डर-2023” का लोकार्पण किया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय का बहुरंगी राजुवास कैलेण्डर प्रति वर्ष जारी किया जाता है। इस कैलेण्डर में वेटरनरी विश्वविद्यालय की गतिविधियों और कार्यक्रमों का दिग्दर्शन किया गया है। जनसम्पर्क प्रकोष्ठ के समन्वयक व निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने इस कैलेण्डर का संपादन व संकलन किया है। लोकार्पण अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरूण प्रकाश शर्मा, अधिष्ठाता प्रो. ए.पी. सिंह, निदेशक अनुसंधान प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक डी.पी.एम.ई. प्रो. बसन्त बेस, निदेशक मानव संसाधन विकास प्रो. बी.एन. श्रृंगी, परीक्षा नियन्त्रक प्रो. उर्मिला पानू, डॉ. अशोक गौड, डॉ. अशोक डांगी व डॉ. देवीसिंह मौजूद रहे।

Exit mobile version