

रिपोर्ट -मोहम्मद हसन
कोटा ,10 अक्टूबर ।कोटा के इस नटवरलाल इमरान उर्फ़ भूरा वक्फ नगर निवासी के खिलाफ 7 केस कोटा के अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज है इनमें घोटाला, गबन, कूटचरित दस्तावेज, फर्जी साइन करना, चेक चोरी कर दुरूपयोग करना लोन दिलाने के नाम पर ठगी करना अदि शामिल है पर कोटा पुलिस इस पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं कर सकी है उल्टा फरयादियों को ही थाने में बुला कर घंटों बैठा लिया जाता है जिसके चलते इमरान उर्फ़ भूरा नामक कोटा के नटवरलाल के होसले बुलंद है और वो आये दिन नए नए लोगों से धोखाधडी की घटना को अंजाम दे रहा है ।


शनिवार को किशोरपुरा थाने में भी कोटा के नटवरलाल इमरान उर्फ़ भूरा पर दक्षिण 3 न्यायालय के आदेश से ऐसा ही एक मुकदमा 379, 420, 406, 467, 468, 471, 120B सीआरपीसी की धाराओं में दर्ज हुआ है किशोरपुरा निवासी कपडा व्य्साई मोहम्मद हसन के यहाँ अभियुक्त इमरान अंसारी उर्फ़ भूरा वक्फ नगर निवासी कपडे की सेल पर नौकरी करता था नौकरी करने के दौरान इमरान अंसारी उर्फ़ भूरा ने अलग अलग समय में काउंटर में रखे फर्यादी मोहम्मद हसन के नागरिक सहकारी बैंक दादावाडी ब्रांच के 6 चेक, आईडीबीआई बैंक ब्रांच घोड़े वाले बाबा के 14 चेक, इसी बैंक की दूसरी चेक बुक से 5 चेक, तथा तीसरी चेक बुक से 10 चेक, एक्सीस बैंक स्टेशन ब्रांच फर्म के चेक बुक से 5, यश बैंक ब्रांच गुमानपुरा चेक बुक से 5, इसी बैंक के दुसरी चेक बुक से 5, इस तरह इमरान अंसारी उर्फ़ भूरा ने कुल 44 चेक नौकरी करने के दौरान चुरा लिए नौकरी से हटाये जाने के बाद चुराए हुए कुछ चेकों में रकम भरकर मोहमद हसन के फर्जी हस्ताक्षर कर रकम प्राप्ति की नियत से बैंक में जमा कराकर भुगतान प्राप्त करने का प्रयास करने लगा इस बारे में जान कारी होने पर जब मोहम्मद हसन ने इमरान उर्फ़ भूरा से बात की तो उसके द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया और उलटे फर्यादी को ही जान से मरने की धमकी देने लगा ।


गौर तलब है की कोटा के इस नटवरलाल और इसके 5 साथी नियामत अली उर्फ़ शानी, शानू पठान, जाहिद हुसैन, नोटरी वकील इशाक मोहम्मद पर अनतपुरा थाने में एक मुकदमा, तथा इमरान अंसारी उर्फ़ भूरा पर जवाहर नगर थाने में 4, किशोरपुरा थाने में 2 केस इसी तरह की धोखाधड़ी के दर्ज हैं फिर भी पुलिस कोटा के इस नटवरलाल पर अब तक कोई कार्यवाई नहीं कर सकी है|
