– मणिपुर घटना को गंभीरता से ना लेना खतरा : डॉ प्रियंका सैनी

कोटा। भारत विकास परिषद् प्रताप शाखा कोटा द्वारा गुरुवार को संस्कृति सप्ताह के आयोजन के पांचवे कार्यक्रम के रूप में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शाखा महिला प्रमुख गायत्री सैनी ने बताया संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में एक्सीलेंट विधि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रियंका सैनी व महिला जिला महामंत्री पतंजलि योगपीठ कोटा की एडवोकेट अजीता शेट्टी रहे। प्रथम वक्ता डॉ प्रियंका सैनी ने ईव टीजिंग सामाजिक व विधिक समस्या पर अपने व्याख्यान में महिलाओं से जुड़े हुए विषय को छोटा नही समझा जाना चाहिए वर्तमान में मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार का कारण विषयों को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण विकराल रूप धारण कर चुके है। यह ख़तरा है। न्याय प्रक्रिया में सख्त फैसले ज़रुरी है। दितीय वक्ता के रूप में योग गुरु एडवोकेट अजीता सेठी के द्वारा विभिन्न समस्यायों के निदान का रास्ता योग से होकर गुजरता है। योग व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ ही सुकून की अनुभूति भी करता है। कार्यक्रम में अथितियो का स्वागत वंदना विजय व चारु विजय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाखा सदस्य सलोनी शर्मा व एकता सैनी के द्वारा किया गया।