

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन लगातार विगत २२.०४.२०२० से देश व प्रदेश सरकार से सभी पत्रकारों को ५० लाख का बीमा कवर देने, लाक डाउन अवधि में १०००० रुपये मासिक सहायता एवं पत्रकार को उसके आवास से आने जाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। देश के विभिन्न समाचार पत्र संगठनों के समर्थन से उपरोक्त मांगों के लिए राष्ट्रीय मीडिया महासंघ निरन्तर १७ दिनों से “National Cyber Protest” कर रहा है किन्तु खेद है कि मांगों पर आज तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गयी। परिणामतः आगरा के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की दुखद मृत्यु कोरोना से हो गयी। पत्रकारों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में रखते हुए उनकी समुचित सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार को उठानी ही चाहिए और सभी पत्रकारों को बीमा कवर के साथ इस महामारी से जीवन हानि होने की दशा में ५० लाख मुआवजा व प्रभावित परिवार से एक नौकरी का प्राविधान किये जाने की नितान्त आवश्यकता है।


