कोलकाता। कोलकाता में भाजपा की रैली के दौरान कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। कोलकाता में भाजपा की रैली में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोलकाता,: पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोलकाता में भाजपा की रैली के दौरान कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को पथराव करते देखा गया, लेकिन ये रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और वे एक बदलाव चाहते हैं।
कोलकाता में भाजपा की रैली में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और सुवेंदु अधिकारी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कई लोग चोटिल हो गए, मगर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले कई बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं में झड़प हो चुकी है। बंगाल में सियासी हिंसा में अब तक कईयों की मौत हो चुकी है। इस मुद्दे पर राज्यपाल और ममता सरकार पर कई वार तकरार भी हो चुकी है।
गुरुवार को उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, स्वास्थ्य, शिक्षा, नारी और शिशु कल्याण विभाग के सचिवों के साथ बैठक की। इससे पहले बुधवार को उन्होंने राज्य के सभी जिलों के डीएम एवं एसपी के साथ चुनाव तैयारी की समीक्षा की थी। मतदाता सूची के प्रकाशन से ठीक पहले उप चुनाव आयुक्त का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बहुत जल्द ही चुनाव आयोग की पूरी पीठ बंगाल के दौरे पर आने वाली है। संकेत मिल रहे हैं कि फरवरी के मध्य तक चुनाव का एलान होने के साथ-साथ अधिसूचना भी जारी हो जाएगी, परंतु यहां सबसे बड़ा सवाल राजनीतिक हिंसा को लेकर है? भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक पर हमले हो चुके हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस तरह से सियासी तापमान बढ़ रहा है उससे हिंसा की आशंका गहराती जा रही है।