Site icon OmExpress

गंगा स्वच्छता पखवारा के दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना । नमामि गंगे परियोजना, जिला गंगा समिति एवं नेहरू युवा केंद्र पटना के संयुक्त तत्वाधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल चौक गांधी मैदान से समाहरणालय गंगा घाट पदयात्रा ,कार्यक्रम व्यापक गंगा घाटों की सफाई, स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता हेतु हस्ताक्षर अभियान गंगा स्वच्छता के लिए शपथ ग्रहण और प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला गंगा स्वच्छता समिति के सुशील सुमन मनीष कुमार और नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेंद्र मणि के अलावे स्पेयरहेड गंगा दूत, एसएसबी ए की टीम, युवा मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तथा अनेक युवाओं ने कार्यक्रम जमकर सहभागिता निभाई इस अवसर पर स्वावलंबन द्वारा श्रमदान स्वच्छता अभियान शपथ कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान में शामिल युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई ।

Exit mobile version