

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। सोशल मीडिया पर अचानक से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ| जिसे देखकर लोग चकित रह गए| वीडियो में दिखा कि एक कुत्ते को गुब्बारों से बांधा गया है और उसे गुब्बारों संग हवा में उड़ाया जा रहा है| अब भले ही बहुत से लोगों के लिए यह वीडियो मनोरंजन और आनंदित होने का साधन बनी हो लेकिन इस वीडियो ने ऐसे कृत्य को अंजाम देने वाले की काफी मुश्किलें बढ़ा दीं| क्योंकि यह कृत्य कोई मनोरंजन और आनंदित होने का साधन नहीं है| किसी की जान को जोखिम में डालने और उसके साथ क्रूरता का परिचय देते हुए उसे पीड़ा पहुंचाने का एक गलत कदम है|
यह वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर का था और जिसने गुब्बारों से कुत्ते को बांध उड़ाने का कदम उठाया वह एक Youtuber है| जिसका नाम गौरव जॉन है| Youtuber गौरव ने गुब्बारे के सहारे जिस कुत्ते को हवा में उड़ाया, वह उनका अपना पालतू कुत्ता है| नाम है ‘डॉलर’| फिलहाल, कुत्ते को उड़ाने वाले पर Youtuber गौरव पर पुलिस ने तगड़ा एक्शन ले लिया है|


दरअसल, वीडियो सामने आने के बाद पशु क्रूरता के खिलाफ लड़ने वाली पी एफ ए संस्था ने इसपर एक्शन ले डाला और बात पुलिस तक पहुँच गई| जिसके बाद मालवीय नगर थाने की पुलिस ने गौरव के खिलाफ पशु क्रूरता की धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया| गौरव ने पुलिस को बताया कि उसने अपने चैनल पर वीडियो डालने के लिए कुत्ते को हवा में उड़ाया| गौरव ने वीडियो यूट्यूब से तो हटा लिया है लेकिन इसके क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रहे हैं। इस घटना को अमानवीय बताया जा रहा है|
