Site icon OmExpress

गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन

जयपुर । गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला(83) का गुरुवार सुबह 6 बजे जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार सुबह तड़के सीकर रोड के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
कर्नल बैंसला के निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थक अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव हिण्डौन के पास मुड़िया में किया जाएगा। अंतिम समय में उनके बेटे विजय बैंसला साथ थे। अभी उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वैशाली नगर स्थित घर में रखा गया है। बैंसला के तीन बेटे और एक बेटी है।

Exit mobile version