बीकानेर, ओम एक्सप्रेस -पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र की टीम ने बुधवार को भी लगातार भोजन मधुबनी जाने वाली ट्रेन के मेहमान मजदूरों को भोजन करवाकर विदा किया।

पीबीएम हैल्प कमेटी के संयोजक एडवोकेट बजरंग छींपा ने बताया कि जनता रसोई में पिछले 70 घंटों से लगातार कार्य कर लगातार तीसरी ट्रेन के यात्रियों को भोजन उपलब्ध करवाया है,कमेटी अब तक चार श्रमिक ट्रेनों की भरी पूरी ट्रेन के मेहमान मजदूर यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर चूकी है, कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया की ‌कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र मैं आज 67 वे दिन भी जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन बनाने का कार्य शुरू रहा कमेटी की ओर से भोजन मै गर्मा गर्म पुड़ी हरी मिर्च का कुट्टा व लोइया टिंडसी की सब्जी तैयार कर पैकेट बनाकर वितरित किए गए, कमेटी के हेमंत कुमार पडिहार ने बताया कि कुल 4700 खाने के पैकेट तैयार किए गए जिसमें 2665 पैकेट बिहारी मेहमान मजदूरों के लिए लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर वितरित कर दिए गए वहीं जालोर से और बीकानेर के आस पास से आये बसों के माध्यम से आये बिहार के मेहमान मजदूरों और जयपुर अजमेर से आये बसों के स्टाफ को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया।

कमेटी के ओम सिंह राजपुरोहित, अकरम खान मलवान, कालु राम चौधरी, लक्ष्मण सोनगरा, संजय सोलंकी, राकेश जनागल, जितेंद्र सिघल, अमित जोइया, हरि प्रसाद, नारायण बारुपाल, धर्मचंद जनागल, दिनेश, ऊषा कंवर, सुनीता मोडासिया, बबलु, रवि खत्री, प्रिया चौहान , ओम प्रकाश डुडी, विमल बिनावरा, संजय सिंह गहलोत, रवि जनागल, नीरज भाटी, कोशल पडिहार, दिनु काका, राजेश जनागल सहित काफी कार्यकर्ताओं ने भोजन बनाकर उपलब्ध कराने का कार्य किया गया कमेटी के डाक्टर ललित सिगारिया ने कहा कि हम इस की महामारी में सरकार और जिला प्रशासन के साथ खड़े हैं और रहेंगे कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई में 31 मई तक भोजन बनाने का कार्य किया जायेगा आगे अगर प्रशासन और जनता की मांग भी रही तो भी जनता रसोई केन्द्र उन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया जायेगा