Site icon OmExpress

जयपुर की अशीरा बिस्वास ने नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में शिरकत की




जयपुर ,(दिनेश शर्मा” अधिकारी”)। राज्य आपदा प्रतिसाद बल के एडीजी श्री सुष्मित बिस्वास की सुपुत्री अशिरा बिस्वास ने 10 दिसंबर को नार्वे की राजधानी ओस्लो शहर में आयोजित दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार समारोह के अंदर अतिथि के रूप में शिरकत कर रही है।

उल्लेखनीय है कि नोबेल शांति केंद्र द्वारा विश्व स्तर पर विद्यार्थियों को शांति पुरस्कार में शामिल करने के उद्देश्य से निबंध और फोटोग्राफी श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इन दोनों प्रतियोगिता के विजेताओ को 10 दिसंबर को ओस्लो शहर में आयोजित नोबेल शांति पुरस्कार समारोह से संबंधित प्रमुख गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया तथा शहर के ग्रैंड होटल में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ ठहरने का स्वर्णिम अवसर दिया गया।

निबंध श्रेणी में प्रतियोगिता को जीत कर पुरस्कार पाने वाली सुश्री अशीरा संभवत देश की पहली विजेता है। इन्होंने प्रतियोगिता जीतकर देश के गौरव को बढ़ाया। अशीरा इस समय यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अध्यनरत है।
———–

Exit mobile version